
'पहला बच्चा था मेरा... पूरा जल गया', आग ने बुझा दिए कई घरों के चिराग, झांसी अग्निकांड का मंजर जहां जलकर मर गए 10 नवजात
AajTak
आजतक से बात करते हुए पीड़ित पिता कुलदीप का आक्रोश साफ झलक रहा था. उन्होंने बताया कि मेरा बेटा 7-8 घंटे से गायब है. उन्होंने कहा कि अभी तक कोई अधिकारी मदद के नाम पर उनसे मिलने नहीं आया है. कुलदीप ने बताया कि हादसे के वक्त वार्ड में करीब 50 बच्चे थे. जब आग लगी तो जिनके बच्चे थे उन्होंने ही भीतर घुसकर बच्चों को बचाया.
झांसी का महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज. शुक्रवार देर रात अस्पताल के शिशु वॉर्ड में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई. खबर है कि हादसे में 10 बच्चों की मौत हो गई है और 37 को सुरक्षित बचा लिया गया है. आग लगने से अस्पताल में भगदड़ मच गई. इस हादसे में कई परिवारों ने अपने मासूमों को खो दिया.
पीड़ित परिवारों ने बयां किया दुख
आजतक से बात करते हुए पीड़ित पिता कुलदीप का आक्रोश साफ झलक रहा था. उन्होंने बताया कि मेरा बेटा 7-8 घंटे से गायब है. उन्होंने कहा कि अभी तक कोई अधिकारी मदद के नाम पर उनसे मिलने नहीं आया है. कुलदीप ने बताया कि हादसे के वक्त वार्ड में करीब 50 बच्चे थे. जब आग लगी तो जिनके बच्चे थे उन्होंने ही भीतर घुसकर बच्चों को बचाया.
लेकिन ललितपुर की संजना के भीतर कोई आक्रोश नहीं है, सिर्फ दुख और पीड़ा है. उनसे पूछा गया, 'आपके बच्चे की क्या हालत है?' धीमी आवाज में संजना कहती हैं, 'हमारा बच्चा जल गया.' 'कितना जला है?' संजना ने जवाब दिया, 'हमने देखा नहीं... पूरा'. 'जिंदा है?' उन्होंने कहा, 'नहीं'. ये संजना का पहला बच्चा था.
वार्ड से बच्चों को बचाने वाले याकूब ने बताया कि मेनगेट से कोई जा नहीं पा रहा था इसलिए उन्होंने ईंट-पत्थरों से खिड़की तोड़कर बच्चों को बचाया. इस दौरान कई लोग बच्चों को लेकर भाग भी गए. अस्पताल परिसर में मौजूद एक और शख्स ने बताया कि हादसे में उनके बच्चे की मौत हो गई. बच्चे की डिलीवरी ललितपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में हुई थी जहां से उसे सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था लेकिन बीती रात आग में जलकर उसकी जान चली गई.
10 बच्चों की मौत, 16 घायल

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







