
पहलगाम अटैक के बाद भारत में 10 लाख साइबर हमले, पाकिस्तान समेत कई देशों से हैकिंग की कोशिश
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र साइबर ने पाकिस्तान समेत विभिन्न देशों के हैकिंग गैंग की ओर से भारतीय सिस्टम पर 10 लाख से अधिक साइबर हमले दर्ज किए हैं. महाराष्ट्र साइबर ने पाया है कि कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद डिजिटल हमले की घटनाओं में वृद्धि हुई है.
बीते दिनों हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र साइबर ने पाकिस्तान समेत विभिन्न देशों के हैकिंग गैंग की ओर से भारतीय सिस्टम पर 10 लाख से अधिक साइबर हमले दर्ज किए हैं. अधिकारियों ने ये जानकारी दी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि राज्य पुलिस की साइबर अपराध जांच शाखा महाराष्ट्र साइबर ने पाया है कि कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद डिजिटल हमले की घटनाओं में वृद्धि हुई है.
महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने कहा, 'पहलगाम हमले के बाद भारत पर 10 लाख से अधिक साइबर हमले हुए.' उन्होंने कहा कि भारतीय वेबसाइटों और पोर्टलों को निशाना बनाकर किए गए ये हमले पाकिस्तान, मध्य पूर्व, इंडोनेशिया और मोरक्को से किए गए थे.
उन्होंने कहा कि कई हैकिंग समूहों ने इस्लामवादी समूह होने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि यह संभवतः यह एक साइबर युद्ध हो सकता है. अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र साइबर ने इनमें से कई हमलों को विफल कर दिया.
उन्होंने कहा कि नोडल कार्यालय ने सभी सरकारी विभागों के लिए एक सलाह तैयार की है, जिसमें उन्हें अपने साइबर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कहा गया है. 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर में पहलगाम के निकट बैसरन में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







