
परिवार करता है आपकी परवाह? ट्रोल्स को सैफ अली खान की बहन ने दिया जवाब
AajTak
सबा अली खान अक्सर पटौदी परिवार की कुछ अनदेखे पलों को शेयर करती रहती हैं. इमोशनल नोट्स लिखने से लेकर अपने भतीजी और भतीजे के छोटे छोटे पलों को याद करने तक, सबा के पोस्ट वायरल होते हैं.
सैफ अली खान और सोहा अली खान की बहन सबा अक्सर अपने परिवार की तस्वीरें इंस्टा पर शेयर करती रहती हैं. मंगलवार को सबा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तैमूर अली खान और इनाया की एक वीडियो पोस्ट की थी, जिस पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की. सबा ने ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए उससे ही सवाल पूछ लिया.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












