
परमाणु बम के वादे पर भरोसा करके मार खा चुका ईरान, अब पाकिस्तान से कर दिया ये वादा
AajTak
ईरान ने पाकिस्तान को बिना शर्त समर्थन का वादा किया है. ईरान ने यह वादा भारत और अफगानिस्तान के मुद्दों पर किया है. ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी पाकिस्तान पहुंचे थे जहां उन्होंने एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के प्रति अपना समर्थन जताया.
जून 2025 में जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के परमाणु संयंत्रों पर बमबारी की तब शिया बहुल मुस्लिम देश को अपना 'भाई' बताने वाले पाकिस्तान निंदा के अलावा कुछ और नहीं कर सका. ये वही पाकिस्तान है जिसने वादा किया है कि वो ईरान के परमाणु प्रोग्राम को पूर्ण समर्थन देता है. लेकिन जब बात अमेरिका की आई तब पाकिस्तान कुछ कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाया. अब इसी 'भाई' के लिए ईरान ने 'ब्लैंक चेक' यानी बिना किसी शर्त के समर्थन का वादा किया है और वो भी भारत और अफगानिस्तान के मामलों में.
पाकिस्तान पहुंचे ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने एक स्थानीय न्यूज चैनल से बात करते हुए भारत और अफगानिस्तान के साथ मुद्दों को सुलझाने के लिए पाकिस्तान को 'ब्लैंक चेक' की पेशकश की.
अली लारीजानी से इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया, 'पाकिस्तान और भारत के बीच, और पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शांति स्थापित करने के लिए आप क्या करने को तैयार हैं?'
जवाब में ईरानी अधिकारी ने कहा, 'पाकिस्तान ईरानी जनता के लिए बहुत प्रिय और सम्मानित है. हम इन मुद्दों को सुलझाने में मदद के लिए पाकिस्तान को एक ‘ब्लैंक चेक’ देने के लिए तैयार हैं. इस ब्लैंक चेक का इस्तेमाल वो जब भी जरूरी समझें, कर सकते हैं.'
ईरानी अधिकारी अली लारीजानी ईरान के सर्वोच्च नेता के वरिष्ठ सहयोगियों में से एक हैं और ईरान में इनका काफी प्रभाव है. ये हाल ही में पाकिस्तान पहुंचे थे जहां उन्होंने पाकिस्तान के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री और फील्ड मार्शल से मुलाकात की.
अपने पाकिस्तान दौरे से ठीक पहले लारीजानी ने कहा कि इजरायल के साथ युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने काफी समर्थन दिया था. इसके लिए उन्होंने पाकिस्तान को धन्यवाद भी दिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








