
'परमाणु परीक्षण न करने के लिए बिल क्लिंटन दे रहे थे 5 बिलियन डॉलर...', नवाज शरीफ का दावा
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व पीएम ने कहा कि, हमने परमाणु परीक्षण करके भारत को परमाणु परीक्षण का करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि, 'न्यूक्लियर टेस्ट नहीं करने के लिए हजारों करोड़ों रुपये का ऑफर मिल रहा था. लेकिन मैंने पैसे नहीं लिए और भारत को “मुंहतोड़ जवाब” दिया. नवाज शरीफ का दावा है कि ये ऑफर उन्हें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने दिया था.'
पाकिस्तान में अपनी घर वापसी के बाद पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने लाहौर में एक जनसभा की और इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल में की गई विशेष उपलब्धियों का बखान किया. इस दौरान उन्होंने खास तौर पर अपने पड़ोसी देश भारत को लेकर टिप्पणी की और परमाणु परीक्षण को लेकर बड़ी बात कही.
उन्होंने कहा, 'ये 1999 की बात है. विदेश कार्यालय में ये रिकॉर्ड मौजूद होगा कि बिल क्लिंटन ने मुझे 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर देने की पेशकश की थी, लेकिन मैं पाकिस्तान की धरती पर पैदा हुआ सच्चा पाकिस्तानी, मुझे पाकिस्तान के खिलाफ कोई बात स्वीकार करने की इजाजत नहीं.”
हमने भारत को करारा जवाब दियाः नवाज शरीफ पाकिस्तान के पूर्व पीएम ने कहा कि हमने परमाणु परीक्षण करके भारत को परमाणु परीक्षण का करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि, 'न्यूक्लियर टेस्ट नहीं करने के लिए हजारों करोड़ों रुपये का ऑफर मिल रहा था. लेकिन मैंने पैसे नहीं लिए और भारत को “मुंहतोड़ जवाब” दिया.' नवाज शरीफ का दावा है कि ये ऑफर उन्हें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने दिया था.
'हम वो लोग जिन्होंने पाकिस्तान बनाया' अपने तकरीबन 1 घंटे के भाषण में उन्होंने कहा कि, 'क्या हमें इसी बात के लिए सजा मिलती है? क्या इसी वजह से हमारे खिलाफ फैसले सुनाए जाते हैं? मैंने कभी अपने समर्थक को धोखा नहीं दिया. ना किसी तरह का बलिदान देने से पीछे हटे. मेरे और मेरी पार्टी के नेताओं के खिलाफ फर्जी केस दर्ज किए गए लेकिन किसी ने भी पीएमएल-एन का झंडा नहीं छोड़ा. हम वो लोग हैं जिन्होंने पाकिस्तान बनाया. हमने पाकिस्तान को परमाणु शक्ति वाला देश बनाया.”
इमरान खान का नाम लिए बिना नवाज शरीफ ने अपने कार्यकर्ताओं से पूछा कि आप लोग बताओ कि अगर उनकी जगह कोई और होता तो क्या वो ये बात अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने कह सकता था.
'हमने पाकिस्तान को परमाणु शक्ति बनाया' उन्होंने गरजते हुए कहा कि बताओ, वे कौन हैं जिन्होंने नवाज शरीफ को उनके देश से अलग कर दिया? हम वो लोग हैं जिन्होंने पाकिस्तान बनाया. हमने पाकिस्तान को परमाणु शक्ति बनाया. हमने लोड-शेडिंग को ख़त्म कर दिया.”

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








