
पन्नू की मौत के दावे के बीच आए VIDEO पर MEA का आया बयान, कह दी ये बड़ी बात
AajTak
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक वीडियो सामने आया था. इस वीडियो में वह भारतीय राजनयिकों को धमकी देता नजर आ रहा था. इस वीडियो पर विदेश मंत्रालय का बयान भी आ गया है. MEA ने कहा है कि इस तरह के मुद्दे लगातार कनाडा के साथ उठाए जा रहे हैं.
खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. वीडियो जारी कर पन्नू ने भारतीय राजनयिकों को धमकी दी. इस वीडियो के सामने आने के बाद अब भारत सरकार का जवाब आया है. सरकार का कहना है कि उन्होंने यह मुद्दा कनाडा के सामने उठाया है.
बता दें कि वीडियो में पन्नू अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) मुख्यालय के सामने खड़ा दिखाई दे रहा है. उसका दावा है कि यह वीडियो 5 जुलाई को शूट किया गया है. आतंकी पन्नू इस वीडियो में भारत विरोधी बयानबाजी करते हुए कह रहा है कि वह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सामने खड़ा है और एक दिन यहां खालिस्तान का झंडा लहराएगा.
कनाडा के सामने लगातार उठाया जा रहा है मुद्दा
उसका यह वीडियो ऐसे समय आया है, जब सोशल मीडिया पर पन्नू की मौत का दावा किया जा रहा था. वीडियो सामने आने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि उन्हें वीडियो के बारे में जानकारी है. कनाडा के अधिकारियों के सामने इन धमकियों और तथाकथित जनमत संग्रह के मामले लगातार उठाए जा रहे हैं.
UN के बाहर शूट करने से महत्व नहीं बढ़ जाता
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पन्नू पर तंज कसते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर वीडियो शूट करने से वीडियो का महत्व नहीं बढ़ जाता. उन्होंने आगे कहा कि बात सिर्फ कनाडा तक सीमित नहीं है, दुनिया के किसी भी कोने में अगर ऐसी गतिविधियां सामने आती हैं तो इसे उस देश के अधिकारियों के सामने उठाया जाएगा.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








