
पत्नी को लगा दिया HIV पॉजिटिव ब्लड का इंजेक्शन, हैवान पति ने ऐसे जुगाड़ा एड्स के मरीज का खून
AajTak
Surat News: घरेलू विवाद में हैवानियत और क्रूरता का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. इस अनोखे मामले में हत्या की साजिश रचते हुए एक शख्स ने पत्नी को HIV पॉजिटिव मरीज के खून का इंजेक्शन दे दिया. पीड़िता फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.
गुजरात के सूरत में हैवानियत और क्रूरता का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति को शक था कि उसकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं है और किसी दूसरे पुरुष के साथ संबंध है. इसी के चलते उसने पत्नी की हत्या की ऐसी साजिश रची जिससे किसी को भनक तक न लगे. लेकिन जुर्म छिप नहीं सका और आरोपी गिरफ्तार हो गया.
दरअसल, एक शख्स ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसे एचआईवी पॉजिटिव मरीज के खून का इंजेक्शन दे दिया, जिसके बाद पत्नी बेहोश हो गई. परिजनों ने घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया.
सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला के बयान के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार किया. फिर पूछताछ में पता चला कि यह इंजेक्शन एचआईवी पॉजिटिव शख्स के ब्लड का था.
कैसे जुगाड़ा HIV पॉजिटिव का ब्लड?
जब पुलिस ने पूछा कि एचआईवी पॉजिटिव का खून कहां से लेकर आया? तो आरोपी ने बताया कि वह ब्लड लेने के बहाने सिविल अस्पताल के एचआईवी वार्ड में गया था.
जहां पर मिले एक एचआईवी पॉजिटिव मरीज को उसने झांसा दिया कि वह ब्लड के सैंपल की जांच कर उसकी बीमारी मिटा देगा, और फिर वहां से मरीज के शरीर से ब्लड का सैंपल लेकर घर आ गया. दूसरे दिन घर पहुंचकर उसने पत्नी को एचआईवी पॉजिटिव खून का इंजेक्शन दे दिया.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







