
पति का गला दबाया और प्रेमी से बोली- इसे खत्म कर दो... बेवफा बीवी की खौफनाक साजिश का खुलासा
AajTak
शादी का रिश्ता भरोसे और वफादारी पर टिका होता है, लेकिन धोखे की आग में जलने लगे तो उसका अंजाम खूनी हो जाता है. कर्नाटक विजयपुरा जिले में ऐसा ही एक खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली.
कर्नाटक के विजयपुरा जिल के इंडी कस्बे में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डासी. आधी रात को गला दबाकर जान लेने की कोशिश की गई. लेकिन कूलर के शोर और मकान मालिक की सर्तकता की वजह से पति की जान बच गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी पत्नी गिरफ्तार हो चुकी है, लेकिन प्रेमी फरार है.
जानकारी के मुताबिक, 1 सितंबर की आधी रात अक्कमहादेवी नगर स्थित किराए के एक घर में बीरप्पा पुजारी नामक शख्स चैन की नींद सो रहा था. अचानक उसकी नींद टूटी तो उसने खुद को मौत की गिरफ्त में पाया. उसकी छाती पर एक शख्स बैठा था. गला दबा रहा था. उसकी सांसें रोक रहा था. दूसरा शख्स उसके पैरों पर बैठा उसके गुप्तांगों पर लगातार प्रहार कर रहा था. जान लेने की कोशिश कर रहा था.
बीरप्पा ने जैसे-तैसे आंखें खोलीं तो देखा कि घर की सारी लाइटें बुझी हुई थीं. अंधेरे में घुटती सांसों और दबते गले के बीच उसने पूरी ताकत से संघर्ष किया. तभी उसका पैर कूलर से टकराया और तेज आवाज गूंजी. इसी शोर ने उसे मौत से खींचकर वापस लाने का काम किया. लेकिन डर यहीं खत्म नहीं हुआ. बीरप्पा ने साफ सुना कि उसकी पत्नी सुनंदा पुजारी अपने प्रेमी को उकसा रही थी, "इसे खत्म कर दो. छोड़ो मत सिद्दू.''
सुनंदा की बात सुनकर बीरप्पा का खून ठंडा पड़ गया. इसी बीच मकान मालिक मल्लिकार्जुन सुतार और उनकी पत्नी राजेश्वरी शोर सुनकर घर के बाहर पहुंचे. दरवाजा पीटने लगे. बीरप्पा के बच्चे राकेश ने रोते-रोते दरवाजा खोला. तभी सुनंदा दौड़कर बाहर आई और मकान मालिक को अंदर आने से रोकने लगी. उसने उन्हें धक्का देकर भगा दिया. तभी बीरप्पा ने देखा कि उसका गला दबाने वाला शख्स सिद्दप्पा कटानाकेरी था.
यह वही शख्स था, जिसकी उसके पत्नी से अवैध संबंध थे. इसे लेकर घर में अक्सर झगड़े होते थे. उसके साथ एक और शख्स था, जिसका चेहरा कपड़े से ढका हुआ था. हमलावर भागते हुए धमकी दे गए, "इस बार तो बच गए कमीने, अगली बार जान से मार देंगे." हमले में बुरी तरह घायल बीरप्पा की गर्दन और गुप्तांग जख्मी हो गए. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उसका इलाज किया जा रहा है.
बीरप्पा ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी सिद्दप्पा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इसमें उसने अपनी पत्नी और प्रेमी पर उसे जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. उसने बताया कि पहले भी सुनंदा को सिद्दप्पा से फोन पर बात करते पकड़ लिया था. समझाने-बुझाने और माफी-मांगने के बाद भी यह रिश्ता खत्म नहीं हुआ. लेकिन उसे बिल्कुल नहीं पता था कि उसके पीठ पीछे उनका रिश्ता जारी है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












