
पड़ोसी देश बांग्लादेश में डेंगू ने लिया 'महामारी' का रूप, 3 लाख से ज्यादा केस, अस्पतालों में लाइन
AajTak
बांग्लादेश में नवंबर के पहले 19 दिनों में डेंगू से मरने वालों की संख्या 201 थी, जबकि इस दौरान डेंगू के 30,080 नए मामले दर्ज किए गए थे. रिपोर्ट के मुताबिक विशेषज्ञों ने इस प्रकोप के लिए लंबे समय तक मानसून बढ़ते तापमान और डेंगू वायरस के एडीज एजिप्टी मच्छर को मारने के लिए प्रभावी उपायों की कमी को जिम्मेदार ठहराया है.
पड़ोसी देश बांग्लादेश में डेंगू का कहर है. सत्रह करोड़ का आबादी वाले देश में अब तक 3 लाख से ज्यादा डेंगू के केस आ चुके हैं. इतना ही नहीं यहां अब तक डेंगू के कारण 15,00 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ रविवार को वायरल बुखार के 1,291 नए मामले सामने आए. बता दें कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि ढाका में 1,127 सहित कुल 4,949 मरीज देश भर के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं. यहां अगस्त में 71,976 मामले सामने आए थे, जिनमें 342 मौतें हुई थीं. बीमारी के सबसे खराब प्रकोप के बीच सितंबर में डेंगू के रिकॉर्ड 79 हजार से ज्यादा मामले आए थे. इस महीने 396 मौतें दर्ज की गईं थीं. जबकि अक्टूबर में 67,769 मामले और 359 मौतें दर्ज किए गए थे.
19 दिनों में ही आ गए 30 हजार से ज्यादा केस
जानकारी के मुताबिक नवंबर के पहले 19 दिनों में मरने वालों की संख्या 201 थी, जबकि इस दौरान डेंगू के 30,080 नए मामले दर्ज किए गए थे. रिपोर्ट के मुताबिक विशेषज्ञों ने इस प्रकोप के लिए लंबे समय तक मानसून बढ़ते तापमान और डेंगू वायरस के एडीज एजिप्टी मच्छर को मारने के लिए प्रभावी उपायों की कमी को जिम्मेदार ठहराया है. इसमें कहा गया है कि ढाका में सरकार द्वारा वित्त पोषित प्री-मॉनसून सर्वेक्षण में एडीज एजिप्टी मच्छर की खतरनाक वृद्धि दर्ज की गई, जिससे पिछले पांच वर्षों में इस बीमारी का सबसे खराब प्रसार हुआ है.
पिछले 55 साल में डेंगू के सबसे ज्यादा केस
बांग्लादेश के समाचार पोर्टल के मुताबिक पिछले साल बांग्लादेश के अस्पतालों ने 62,382 रोगियों की पहचान हुई थी, जिन्होंने इस बीमारी के लिए चिकित्सा देखभाल ली थी. तब मरने वालों की संख्या 281 थी. बताया जा रहा है क 1960 के दशक के बाद से डेंगू के अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों का रिकॉर्ड सबसे अधिक है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










