
पठान फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई, पाकिस्तानी मीडिया में ऐसी चर्चा
AajTak
चार साल बाद 'पठान' फिल्म के रूप में सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करते हुए शाहरुख की फिल्म पठान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए धमाकेदार ओपनिंग की है. पठान की इस धमाकेदार ओपनिंग पर पाकिस्तानी मीडिया में भी हलचल मची हुई है.
बॉलीवुड 'किंग' के नाम से मशहूर शाहरुख खान ने लगभग चार साल बाद 'पठान' फिल्म के रूप में सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है. शाहरुख की फिल्म पठान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए धमाकेदार ओपनिंग की है.
ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो पठान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर ली है. पठान की इस धमाकेदार ओपनिंग पर पाकिस्तानी मीडिया में भी हलचल मची हुई है.
क्या कह रहा है पाकिस्तानी मीडिया
पाकिस्तान की अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट 'द ट्रिब्यून एक्सप्रेस' ने पठान फिल्म को लेकर हेडिंग दी है- 'SRK की 'पठान' ने 50 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग करते हुए धुर हिंदू दक्षिणपंथियों और अपनी पिछली फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.'
वेबसाइट ने आगे लिखा है, "शाहरुख खान की स्पाई थ्रिलर हिंदी फिल्म 'पठान' ने कुछ धार्मिक समूहों के विरोध के बावजूद बुधवार को जबरदस्त ओपनिंग की. नॉन-हॉलीडे, मिड-वीक डे पर रिलीज हुई फिल्म जब दर्शक थिएटर नहीं जाते हैं फिर भी भारतीय सिनेमाहॉल खचाखच भरे थे.
पठान की सफलता भारतीय फिल्म उद्योग के लिए महत्वपूर्ण है. क्योंकि कोविड महामारी के बाद बॉलीवुड में कई हाई-प्रोफाइल फिल्म ने फ्लॉप का दौर देखा है. "

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.











