
पटना टेरर मॉड्यूल: आरोपियों की गिरफ्तारी से बिगड़ गया PFI का गेम, आखिर क्या थी साजिश?
AajTak
पटना टेरर मॉड्यूल की जांच में पता चला कि रियाज आलम पीएफआई का एक्टिव मेंबर है. पूर्वी चंपारण के चकिया का रहने वाले रियाज कतर भी चुका है. अभी वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
पटना टेरर मॉड्यूल केस में पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पटना यात्रा (12 जुलाई) के लिए खास प्लानिंग कर रखी थी, लेकिन 11 जुलााई को पटना के फुलवारी शरीफ में दो संदिग्धों के पकड़े जाने से योजना फेल हो गई. फुलवारी शरीफ मामले में अब तक 5 लोगों को अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने आरोपी अतहर परवेज और अरमान मल्लिक को 48 घंटे रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की. इसके बाद पुलिस को पीएफआई की कथित साजिश का पता चला.
इस मामले की जांच कर रही टीम के सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी की यात्रा के दौरान पीएफआई के सदस्य केवल विरोध प्रदर्शन करने वाले नहीं थे. उनकी मंशा कुछ और भी थी. यह साफ नहीं हो पाया कि पीएफआई की मोदी की यात्रा को लेकर पूरी प्लानिंग किस तरह की थी. आरोपियों की रिमांड के दौरान पूछताछ से पता चला कि ये सारी तैयारी नूपुर शर्मा के बयान का विरोध करने के लिए की जा रही थी.
आरोपियों से पूछताछ में ये भी पता चला कि इनकी फंडिंग कहां से होती है. नूपुर शर्मा के बयान का कतर ने मुखर विरोध किया था. कतर के रुसर्फेल संस्था से पीएफआई को फंडिंग होती है. जांच में ये भी पता चला कि रियाज आलम पीएफआई का एक्टिव मेंबर है. पूर्वी चंपारण के चकिया का रहने वाले रियाज कतर की यात्रा कर चुका है. रियाज का नाम पुलिस के 26 संदिग्धों के खिलाफ एफआईआर में शामिल है. अभी वह जांच एजेंसियों की पकड़ से बाहर है.
पुलिस ने अतहर परवेज और अरमान मल्लिक को 48 घंटे की रिमांड पर लिया था. अतहर परवेज के मोबाइल से नूपुर शर्मा के दिल्ली स्थित घर का एड्रेस मिला है. अतहर ने बताया कि यह एड्रेस ग्रुप में आया था, जिसमें कहा गया कि नूपुर शर्मा के घर पर ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे. पुलिस को इनके ट्रेनिंग पैटर्न के बारे में पता चला है.
इसमें बताया जाता था कि शरीर के किस नस पर चाकू से वार करने पर व्यक्ति एक मिनट में मर जाता है और किस पर वार करने से 2 मिनट में. कहा जा रहा है कि पीएफआई ने बिहार के 19 जिलों में अपने पांव पसार लिए हैं. अतहर परवेज, मो. जलालुद्दीन और अरमान मलिक ने 9 जुलाई को पटना में नूपुर शर्मा के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में भी शिरकत की थी.
इस बीच एजेंसियों की तरफ से साफ कर दिया गया है कि फुलवारी शरीफ में NIA की टीम पटना पुलिस को जांच में असिस्ट कर रही है. एनआईए ने अभी तक इस केस को आधिकारिक तौर पर अपने हाथ में नहीं लिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










