
पंडित नेहरु से अटल बिहारी तक, पीएम मोदी के भाषण का निचोड़: दिन भर
AajTak
विशेष सत्र के पहले दिन आज प्रधानमंत्री ने किन चीज़ों पर विस्तार से बात रखी और किसे बस छूकर निकल गए, जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में ऑपरेशन गैरोल' क्यों लंबा खिंच रहा, पंजाब के किसानों की समृद्धि का अधूरा सच और कल से शुरु होने जा रहे एशियाई खेलों पर बातचीत सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से
G20 की सफलता के लिए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पीठ थपथपने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने पीएम को बोलने के लिए कहा.
5 दिन तक चलने वाले विशेष सत्र का आज पहला दिन था. पुराने संसद भवन को आख़िरी दफ़ा सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री 50 मिनट बोलें. पीएम मोदी के भाषण में वन नेशन वन टैक्स, जीएसटी, वन पेंशन वन रैंक और इडलयूएस के लिए 10 फीसदी आरक्षण जैसे ज़रूरी विधेयकों की बात हुई.
प्रधानमंत्री बोलें कि अनेक ऐतिहासिक निर्णय और दशकों से लंबित विषय का स्थाई समाधान भी इसी सदन में हुआ. और ऐसा कहते हए वो पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी का ज़िक्र करना नहीं भूलें.
हालांकि, आज की भी कार्यवाही राजनीतिक नोंकझोंक से अछूती न रह सकी. काँग्रेस पार्टी प्रेसीडेंट मलिकार्जुन खड़गे ने शायराना अंदाज़ में सरकार पर निशाना साधा.
एनसीपी नेता सुप्रिया सुले जो बीजेपी की आलोचना गाहे-बगाहे करती रहती हैं, उन्होंने आज पीएम के भाषण की सरहाना की.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











