
पंजाब: बॉर्डर पर तस्करी की साजिश नाकाम, BSF ने ड्रोन, पिस्टल और हेरोइन की खेप पकड़ी
AajTak
BSF की खुफिया यूनिट की सटीक जानकारी और जवानों की तत्परता से इन तीनों घटनाओं में तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है. इससे पहले भी राज्य के सीमावर्ती इलाकों से ऐसे मामले सामने आए हैं.
पंजाब सीमा पर अंतरराष्ट्रीय तस्करी को रोकने के लिए तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी सफलता हाथ लगी. BSF की खुफिया इकाई से मिली जानकारी के आधार पर बुधवार को अमृतसर, फिरोजपुर और गुरदासपुर ज़िलों में अलग-अलग तीन ऑपरेशनों में एक पिस्टल, एक ड्रोन और हेरोइन का पैकेट बरामद किया गया.
1. अमृतसर (सुबह 8:15 बजे): गांव महावा के पास एक कटे हुए खेत से BSF जवानों ने एक पिस्टल और एक मैगजीन बरामद की. हथियार को पीले चिपचिपे टेप में लपेटा गया था और उस पर दो इल्युमिनेटिंग स्ट्रिप्स भी लगी थीं, जिससे यह संकेत मिलता है कि हथियार रात में ड्रोन से गिराया गया होगा.
2. फिरोजपुर (सुबह 10:55 बजे): गांव हबीब वाला के पास एक खेत से 557 ग्राम वजनी संदिग्ध हेरोइन का पैकेट बरामद किया गया. यह कार्रवाई एक विशेष खुफिया सूचना के आधार पर की गई. यह भी संभवत: ड्रोन से गिराया गया था.
यह भी पढ़ें: ड्रग्स केस में SAD नेता बिक्रम मजीठिया की जमानत बरकरार, पंजाब सरकार की याचिका SC ने की खारिज
3. गुरदासपुर (सुबह 11:20 बजे): गांव मेतला के पास एक खेत से डीजेआई मैविक 3 क्लासिक मॉडल का ड्रोन बरामद किया गया. माना जा रहा है कि इसका इस्तेमाल सीमा पार से हथियार और ड्रग्स की तस्करी के लिए किया गया.
BSF की खुफिया यूनिट की सटीक जानकारी और जवानों की तत्परता से इन तीनों घटनाओं में तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है. इससे पहले भी राज्य के सीमावर्ती इलाकों से ऐसे मामले सामने आए हैं.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












