
पंजाब : फरीदकोट में जज के घर की दीवारों पर लिखे खालिस्तान समर्थक नारे, इस आतंकी ने ली जिम्मेदारी
AajTak
पंजाब के फरीदकोट में शनिवार को एक सत्र न्यायाधीश के आवास की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक के नारे लिख दिए. जिले की एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस हरकत की जिम्मेदारी ली है.
पंजाब के फरीदकोट में एक सत्र न्यायाधीश के आवास की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक के नारे लिख दिए गए. जिले की एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने शनिवार को बताया कि सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस हरकत की जिम्मेदारी ली है.
उन्होंने बताया कि पन्नू ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें घर की दीवारों पर नारे लिखे दिखाई दे रहे हैं. बहरहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. वहीं मामला सामने आने के बाद दीवारों पर लिखे नारों को काले रंगे से पेंट कर छुपा दिया गया है. इससे पहले फरीदकोट की बाजीगार बस्ती के पार्क में भी खालिस्तानी समर्थक नारे लिखे मिले थे.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












