
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, 11 दिन से वेंटिलेटर पर थे, सदमे में परिवार
AajTak
पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा अब हमारे बीच नहीं रहे. उनका निधन हो गया है. सिंगर 11 दिन वेंटिलेटर पर थे. राजवीर की मौत के बाद से फैंस के बीच मातम पसरा हुआ है. हर कोई नम आंखों से उन्हें याद कर रहा है.
पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा अब हमारे बीच नहीं रहे. 27 सितंबर को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. 11 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. 8 अक्टूबर की सुबह 10.55 मिनट पर मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनकी जान गई.
नहीं रहे राजवीर, दुखी फैंस
राजवीर के निधन की खबर ने उनके परिवार और फैंस को स्तब्ध कर दिया है. पंजाबी इंडस्ट्री में भी मातम पसरा हुआ है. सोशल मीडिया पर हर कोई राजवीर को नम आंखों से आखिरी विदाई दे रहा है. फैंस को उम्मीद थी सिंगर को बचा लिया जाएगा. हर कोई उनके लिए दुआ कर रहा था. लेकिन राजवीर को बचाया नहीं जा सका. सिंगर को सेलेब्स और फैंस ने श्रद्धांजलि दी है. उनकी आत्मा को शांति मिलने की दुआ की है.
कब हुआ था राजवीर का एक्सीडेंट?
27 सितंबर को राजवीर को रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह चोट लगी थी. हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास ये हादसा हुआ था. कहा गया कि सिंगर अपनी बाइक से शिमला की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान वो सड़क हादसे का शिकार हुए थे. उन्हें सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी. राजवीर के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था. एक्सीडेंट के बाद जब सिंगर को सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया था तो उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी आया था. इसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में ले जाया गया था. वहां सिंगर को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. कई सिंगर्स और राजनेता सिंगर से मिलने अस्पताल गए थे.
यूथ के बीच फेमस थे राजवीर

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











