
पंजाबी यूट्यूबर जसबीर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, जासूसी मामले में कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
AajTak
पंजाब के यूट्यूबर जसबीर सिंह को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में मोहाली अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जसबीर सिंह पर ISI से संपर्क, पाकिस्तान यात्रा और भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है. पुलिस ने उसे आतंक समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा बताया है. इस मामले की जांच अभी जारी है.
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में पकड़े गए पंजाब के यूट्यूबर जसबीर सिंह को मोहाली की एक अदालत ने सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जसबीर सिंह उर्फ जान महल (41), रूपनगर जिले के महलां गांव का रहने वाला है और 'JaanMahal Video' नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है. उसके चैनल पर 11 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक जसबीर सिंह को 4 जून को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था. रिमांड अवधि समाप्त होने पर इसे दो दिन और बढ़ाया गया. सोमवार को रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अब उसे 23 जून को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा.
ISI से हैं जसबीर सिंह के संबंध: पुलिस
पुलिस का दावा है कि जसबीर सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के लिए जासूसी कर रहा था और उसका संबंध हरियाणा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा से भी था, जो पहले से ही इसी आरोप में न्यायिक हिरासत में है.
पुलिस के अनुसार, जसबीर सिंह ने 2020, 2021 और 2024 में तीन बार पाकिस्तान की यात्रा की थी, जहां वह ISI अधिकारियों और पाकिस्तानी सेना के संपर्क में आया. सिंह ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी से भी मुलाकात की थी, जिसे हाल ही में भारत से निष्कासित किया गया है.
डिजिटल साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







