
न्यूक्लियर बम के रेडिएशन से बचाती है ये दवा! अमेरिका में बिक्री बढ़ी
AajTak
रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले के बाद पोटेशियम आयोडाइड टैबलेट की मांग बढ़ गई है, दरअसल ऐसा कहा जा रहा है कि अगर न्यूक्लियर बम फट गया तो ये टेबलेट काम आ सकती है.
अमेरिका में इन दिनों कुछ लोग डरे हुए हैं, लोगों को आशंका है कि रूस न्यूक्लियर युद्ध छेड़ सकता है. ऐसे में लोग डर की वजह से पोटेशियम आयोडाइड टैबलेट (Potassium iodide tablets) खरीद रहे हैं. हालांकि, न्यूक्लियर बम फटने की कल्पना ही काफी डरावनी है और ऐसे किसी भी हालात में लाखों लोग मारे जाएंगे और आसपास के लोग बुरी तरह घायल होंगे. काफी दूर स्थित लोग रेडिएशन की चपेट में आ जाएंगे.
लेकिन कुछ लोग ये मान रहे हैं कि टैबलेट रेडिएशन विकिरण के बाद होने वाले जहरीले प्रभाव को कम कर देती है. हालांकि, किसी ने ज्यादा सेवन कर लिया तो ये बेहद खतरनाक भी हो जाता है. लेकिन अधिक बिक्री की वजह से इसके दाम भी बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं.
डेलीमेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, पहले जहां ये सामान्य दिनों में एक पैकेट 1070 रुपए के करीब बिक रहा था, वहीं अब इसकी कीमत 1 लाख 14 हजार रुपए के करीब हो गई है. ये कीमत eBay साइट पर है. वहीं अब इस साइट पर ये दवा 'आउट ऑफ स्टॉक' भी दिख रही है.
सीडीसी ने जारी की चेतावनी
वहीं सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) ने कहा है कि हद से ज्यादा इस टैबलेट का सेवन शरीर के लिए काफी नुकसानदेह है. अधिक सेवन की वजह से गंभीर बीमारी और मौत भी हो सकती है. सीडीसी के मुताबिक, सिंगल डोज पोटेशियम आयोडाइड टैबलेट, थाइरॉइड ग्लैंड को 24 घंटे तक सुरक्षित रखता है. लेकिन इससे अधिक मात्रा का सेवन नुकसान पहुंचाता है. सीडीसी ने इसको लेकर चेतावनी भी जारी की है.
वहीं, परमाणु हमला होने की स्थिति में रेडियोएक्टिव विकिरण सांस के माध्यम से फेफड़ों में चली जाती है. इससे पानी, मिट्टी, पौधे भी दूषित हो जाते हैं. रेडियोएक्टिव विकिरण के संपर्क में आने के बाद व्यक्ति के शरीर की थाइरॉइड ग्रंथि इस बात में अंतर नहीं कर पाती है कि रेडियोआयोडीन और रेगुलर आयोडाइन में से किसे एब्जॉर्व करना है. ऐसे में ये दोनों को सोख लेती है. रेडियोआयोडीन के अधिक एक्सपोजर से थाइरॉइड कैंसर हो सकता है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







