
न्यूयॉर्क कोर्ट ने पलटा फैसला, #MeToo केस के दोषी हार्वे विंस्टीन को बड़ी राहत
AajTak
राज्य अपील न्यायालय के फैसले ने अमेरिका में शक्तिशाली हस्तियों द्वारा यौन दुराचार के मामले में एक दर्दनाक अध्याय को फिर से खोल दिया है. एक ऐसा युग जो 2017 में विंस्टीन के खिलाफ लगे एक के बाद एक आरोपों के साथ शुरू हुआ था. अदालत ने नये सिरे से मुकदमा चलाने का आदेश दिया.
न्यूयॉर्क की सर्वोच्च अदालत ने गुरुवार को हार्वे विंस्टीन को साल 2020 में मिली बलात्कार की सजा को पलट दिया है. इसकी साथ कोर्ट ने पाया कि जिस #MeToo कैंपेन ने इतिहास बनाया, उससे संबंधित केस में न्यायाधीश ने ऐसे फैसले लिए जो अनुचित थे और पूर्व-फिल्म मुगल के प्रति पहले से ही पूर्वाग्रह से ग्रसित थे. इसीलिए महिलाओं को उन आरोपों के बारे में गवाही देने का निर्णय भी शामिल था जो मामले का हिस्सा नहीं थे।
राज्य अपील न्यायालय के फैसले ने अमेरिका में शक्तिशाली हस्तियों द्वारा यौन दुराचार के मामले में एक दर्दनाक अध्याय को फिर से खोल दिया है. एक ऐसा युग जो 2017 में विंस्टीन के खिलाफ लगे एक के बाद एक आरोपों के साथ शुरू हुआ था. अदालत ने नये सिरे से मुकदमा चलाने का आदेश दिया.उन पर आरोप लगाने वालों को फिर से गवाह के तौर पर अपने दुखों को फिर से जीने के लिए मजबूर किया जा सकता है.
72 वर्षीय विंस्टीन न्यूयॉर्क जेल में 23 साल की सजा काट रहे हैं. उन्हें 2006 में एक टीवी और फिल्म निर्माण सहायक के साथ जबरन ओरल सेक्स करने और उस पर हमला करने साथ ही 2013 में एक महत्वाकांक्षी अभिनेत्री से बलात्कार और आपराधिक यौन कृत्य के आरोप में दोषी ठहराए जाने के सजा मिली है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








