
'नौकरी को जूते की नोक' पर रखने वाले डॉक्टर साहब सस्पेंड, Police कॉन्स्टेबल को दिखाई थी धौंस
AajTak
Burhanpur Hospital Doctor suspended: पुलिसकर्मी ने ठीक ढंग से बात करने के लिए बोला. लेकिन गुस्साए डॉक्टर रघुवीर सिंह ने कह दिया, ''मैं नौकरी को जूते की नोक पर रखता हूं. तू सस्पेंड करा दे, मैं नहीं डरता. शौक के लिए नौकरी करता हूं. मैं कोई पुलिसकर्मी नहीं हूं, जो नौकरी चली जाएगी तो कुछ कर नहीं पाऊंगा. तू कलेक्टर को भी फोन लगवा दे तो तेरा मेडिकल नहीं करूंगा.
MP News: सरकारी नौकरी को जूते की नोक पर रखने की धौंस देने वाले बुरहानपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर रघुवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है. वरिष्ठ संयुक्त संचालक शिकायत संचालनालय ने यह कार्रवाई की है. निलंबन की अवधि के दौरान डॉक्टर को अलीराजपुर जिला अस्पताल भेजा गया है.
राजधानी भोपाल से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि डॉ रघुवीर सिंह ने अपने पदीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरती जाने और पुलिस कॉन्स्टेबल से अभद्रतापूर्ण व्यवहार किए जाने के साथ ही थाना प्रभारी के संबंध में अनर्गल टिप्पणी की थी. इसी के चलते डॉक्टर को मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभारी से सस्पेंड किया जाता है. डॉक्टर को निलंबन काल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.
क्या है पूरा मामला?
बुरहानपुर के शाहपुर थाना इलाके में एक विवाद हो गया था. शिकायत करने थाने पहुंचे दो घायलों रहमान और लतीफ को पुलिस कॉन्स्टेबल दीपक प्रधान मेडिको लीगल सर्टिफिकेट (एमएलसी) के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे. इस दौरान ड्यूटी डॉक्टर रघुवीर सिंह से पुलिसकर्मी की बहस हो गई.
दरअसल, डॉक्टर रघुवीर सिंह ने लतीफ की एमएलसी तो कर दी लेकिन रहमान की एमएलसी के लिए पुलिस कॉन्स्टेबल दीपक प्रधान को इंतजार करने के लिए कह दिया.
कॉन्स्टेबल ने अपनी शिकायत में बताया कि दूसरी एमएलसी के लिए बोलने पर डॉक्टर ने दो टूक कह दिया कि शाहपुर थाने से हो तो मैं यह एलएलसी नहीं कर सकता. शाहपुर में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है, वहीं जाकर कराओ.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







