
'नॉन वेज न खाने पर भी पीटता था आफताब'... श्रद्धा की मददगार ने बताया- बदसूरत थे दोनों के रिश्ते
AajTak
पूनम बिड़लान ने बताया कि जब श्रद्धा और आफताब एवर शाइन इलाके में रहने के लिए आये उस दौरान श्रद्धा 3 बार उनके पास मदद मागंने के लिए आई थी. एक बार तो पुनम श्रद्धा को साथ लेकर तुलिंज पुलिस थाने भी पहुंची और शिकायत दर्ज करायी.
श्रद्धा वॉलकर हत्याकांड की जितनी परतें खुलती जा रही हैं उतने ही नए सवाल भी खड़े हो रहे हैं. अब तक के अपडेट से समझ आता है कि आफताब के साथ श्रद्धा के रिश्ते बहुत खराब थे और वह प्यार के नाम पर बहुत कुछ झेल रही थी. लेकिन इसके बावजूद वह अफताब का साथ क्यों नहीं छोड़ रही थी? दिल्ली आने से पहले मुंबई में रहते हुए श्रद्धा की मददगार रहीं पूनम बिड़लान ने आफताब और श्रद्धा के रिश्तों के बारे में बहुत कुछ बताया है.
'3 बार मदद मागंने आई थी श्रद्धा'
पूनम बिड़लान मुंबई के वसई से सटे नालासोपारा इलाके में ही रहती हैं. पूनम ने बताया कि जब श्रद्धा और आफताब एवर शाइन इलाके में रहने के लिए आये उस दौरान श्रद्धा 3 बार उनके पास मदद मागंने के लिए आई थी. एक बार तो पुनम श्रद्धा को साथ लेकर तुलिंज पुलिस थाने भी पहुंची और शिकायत दर्ज करायी. अगले दिन इस मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज करने की तैयारी थी. श्रद्धा भी तैयार हो गयी थी. लेकिन पूनम बताती हैं कि जब भी आफताब श्रद्धा की पिटाई करता तो वो खुद उस रात घर नहीं आता था, बल्कि अपने मां बाप के पास चला जाता था. मां- बाप फिर श्रद्धा को कन्विंस करने में लग जाते थे और श्रद्धा आफताब के मां-बाप की बातों का शिकार हो जाती.
'नॉन वेज खाने से मना करती तो पीटता था आफताब'
पूनम ने आगे बताया कि एक बार जब श्रद्धा उनके पास आई थी तो उसके माथे पर, गाल पर, गर्दन पर, काले स्याह निशान थे. यही नहीं गले पर ऐसे निशान थे कि जैसे किसी ने उसका गला दबाया हो. जब उन्होंने श्रद्धा से इसके बारे में पूछा तो श्रद्धा ने बताया की आफताब ने उसे बुरी तरह पीटा और उसका गला दबाकर मारना चाहा इसलिए वो भाग आयी. अगर वह नहीं भागती तो वो उसकी जान ही ले लेता. उस दिन की मारपीट की वजह उससे ज्यादा हैरान करने वाली थी. आफताब ने उसकी इसलिए पिटाई की थी क्योंकि उसने नॉन वेज खाने से मना कर दिया था. इस बात पर आफताब को गुस्सा आ गया. आफताब जबरन उसे नॉन वेज खाने के लिए मजबूर करता था. जब वह नहीं खाती तो वह उसे पीटता था.
'इतना पीटता है, उसके साथ कैसे रहोगी?' पूनम ने श्रद्धा की काउंसलिंग की और उसे समझाया कि आफताब का चरित्र उसके बिल्कुल विपरीत है. वो दूसरे धर्म से भी जुड़ा है. उसके मां बाप भी खिलाफ हैं, बिना किसी वजह के या कोई वजह बनाकर वह उसे इतना पीटता है. वह उसके साथ कैसे रहेगी?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










