
नैंसी पेलोसी के बाद अमेरिकी नेता क्यों पहुंच रहे हैं ताइवान?
AajTak
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी के इस महीने की शुरुआत में ताइवान के दौरे से चीन भड़का हुआ है. चीन इसे अपनी वन चाइना पॉलिसी के खिलाफ मानता है. पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद एक के बाद एक कई अमेरिकी नेता ताइवान का दौरा कर चुके हैं. एरिजोना के गवर्नर डग ड्यूसी चौथे अमेरिकी नेता हैं, जो ताइवान के साथ कारोबारी मसले पर चर्चा करने के लिए ताइवान पहुंचे हैं.
चीन और ताइवान में तनाव के बीच अमेरिका के एरिजोना (Arizona) के गवर्नर डग ड्यूसी (Doug Ducey) ताइपे पहुंचे हैं. वह ट्रेड मिशन (Trade Mission) पर ताइवान गए हैं. चीन की चेतावनियों के बावजूद इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) के ताइवान दौरे के बाद वैश्विक घटनाक्रम तेजी से बदले थे. चीन ने ताइवान के इर्द-गिर्द सिलसिलेवार कई लाइव ड्रिल की थीं. दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के दौरान एरिजोना के गवर्नर डग ड्यूसी के इस दौरे पर सभी की नजरें हैं. उनके साथ एक व्यापक कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी ताइपे पहुंचा है.
इस दौरान गवर्नर डग ड्यूसी ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन (Tsai Ing-wen) और अन्य शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. इस दौरान वह अमेरिका और ताइवान के बिजनेस लीडर्स को संबोधित भी करेंगे. एरिजोना के गवर्नर डग ड्यूसी अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान दक्षिण कोरिया भी जाएंगे.
एरिजोना के गवर्नर डग ड्यूसी ने कहा, एरिजोना के ताइवान और दक्षिण कोरिया के साथ बेहतरीन संबंध हैं. इस ट्रेड मिशन का उद्देश्य इन संबंधों को अगले स्तर तक ले जाना है.
अमेरिका में ताइवान की राजदूत बी खिम सियाओ ने ट्वीट कर एरिजोना के गवर्नर डग ड्यूसी का ताइवान में स्वागत करते हुए कहा कि डग ड्यूसी का ताइवान में हार्दिक स्वागत है.
इस मेहमाननवाजी पर गवर्नर डग ड्यूसी ने ताइवान के विदेश मंत्रालय का आभार जताते हुए कहा कि ताइवान विदेश व्यापार विकास परिषद और ताइवान में अमेरिकन इंस्टीट्यूट का इस गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए शुक्रिया.
एरिजोना के गवर्नर के कार्यालय के मुताबिक, पिछले साल एरिजोना और ताइवान के बीच कुल द्विपक्षीय व्यापार 1.92 अरब डॉलर रहा.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







