
नेपाल में बाढ़-बारिश से तबाही, लैंडस्लाइड और बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत
AajTak
नेपाल में बाढ़-बारिश से भीषण तबाही हुई है. NDRRMA के मुताबिक 8 लोग लैंडस्लाइड के कारण मारे गए हैं, जबकि 5 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई है. वहीं, एक शख्स बाढ़ के कारण मारा गया है. अलग-अलग घटनाओं में दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं.
नेपाल में इस समय बारिश के चलते तबाही मची हुई है. नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) के मुताबिक यहां अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश, लैंडस्लाइड और बिजली गिरने के कारण करीब 14 लोगों की मौत हो गई है.
NDRRMA के मुताबिक 8 लोग लैंडस्लाइड के कारण मारे गए हैं, जबकि 5 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई है. वहीं, एक शख्स बाढ़ के कारण मारा गया है. अलग-अलग घटनाओं में दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं.
मानसून से 33 जिले हुए हैं प्रभावित
एनडीआरएमए के प्रवक्ता दीजान भट्टाराई ने एजेंसी को बताया कि अब तक कुल 44 घटनाएं दर्ज की गई हैं. लैंडस्लाइड की घटना में 2 लोग अभी भी लापता हैं, जबकि 10 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं. नेपाल के गृह मंत्रालय के रिकॉर्ड के मुताबिक मानसून के सक्रिय होने के बाद से लेकर अब तक पिछले 17 दिनों में 28 लोगों की जान जा चुकी है. मानसून के कारण 33 जिले भी प्रभावित हुए हैं. इन 17 दिनों में 147 घटनाएं सामने आई हैं.
बिजली गिरने से ही 13 लोगों की मौत
पिछले 17 दिनों में बिजली गिरने की घटनाओं की बात की जाए तो इसमें करीब 13 लोगों की मौत हुई है. जबकि लैंडस्लाइड के कारण 14 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. बता दें कि इस साल नेपाल में मानसून समय पर पहुंचा है और देश में भारी बारिश के कारण मौतों का सिलसिला जारी है. हर साल नेपाल में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित होते हैं, जबकि लैंडस्लाइड और संपत्ति की तबाही के कारण सैकड़ों लोग विस्थापित भी हो जाते हैं.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







