
नेपाल में बढ़ी मुस्लिमों की आबादी, हिंदुओं और बौद्धों की तादाद घटी, ताजा सरकारी आंकड़ों से हुआ खुलासा
AajTak
नेपाल में हिंदुओं और बौद्धों की आबादी पिछले एक दशक में धीरे-धीरे कम हो रही है, जबकि मुस्लिमों और ईसाइयों की जनसंख्या में वृद्धि हुई है. देश की जनगणना को लेकर जारी ताजा आंकड़ों में यह बात सामने आई है.
नेपाल में हिंदुओं और बौद्धों की आबादी पिछले एक दशक में थोड़ी कम हुई है, जबकि मुसलमानों और ईसाइयों की आबादी में मामूली वृद्धि हुई है. देश की नवीनतम जनगणना रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा शनिवार को प्रकाशित 2021 की जनगणना रिपोर्ट में कहा गया है कि नेपाल में हिंदू धर्म प्रमुख धर्म है, जिसकी कुल आबादी का 81.19 प्रतिशत है. 2,36,77,744 लोग हिंदू धर्म का पालन करते हैं.
बौद्ध धर्म 23,94,549 अनुयायियों के साथ देश में दूसरा सबसे अधिक पालन किया जाने वाला धर्म है - नेपाल की आबादी में इसकी हिस्सेदारी 8.2 प्रतिशत है. इस्लाम को यहां 14,83,060 लोग फॉलो करते हैं और कुल आबादी में 5.09 फीसदी के साथ यह तीसरा सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला धर्म है. जनगणना रिपोर्ट ने बताया गया है पिछले एक दशक में हिंदुओं और बौद्धों की आबादी में थोड़ी गिरावट आई है जबकि मुसलमानों, ईसाइयों और किरातों की आबादी में मामूली वृद्धि हुई है.
पिछले 10 वर्षों के दौरान हिंदू और बौद्ध धर्म के अनुयायियों में क्रमशः 0.11 प्रतिशत और 0.79 प्रतिशत की गिरावट आई है. इसी तरह, आंकड़ों के अनुसार, इस्लाम, किरात और ईसाइयों की जनसंख्या में क्रमशः 0.69, 0.17 और 0.36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 2011 की जनगणना के दौरान, हिमालयी देश में 81.3 प्रतिशत हिंदू, 9 प्रतिशत बौद्ध, 4.4 प्रतिशत मुस्लिम, 3.1 प्रतिशत किराती और 0.1 प्रतिशत ईसाई थे.
ईसाई धर्म, देश का पांचवां सबसे बड़ा धर्म है, जिसका पालन 5,12,313 लोग करते हैं जो कुल जनसंख्या का 1.76 प्रतिशत हैं. जबकि स्वदेशी किरात धर्म 3.17 प्रतिशत अनुयायियों के साथ चौथा सबसे बड़ा धर्म है. नेपाल हर दस साल में जनसंख्या की जनगणना करता है लेकिन इस बार कोविड-19 के कारण परिणाम आने में देरी हुई.
नेपालियों द्वारा पालन किए जाने वाले दस धर्मों में, पांच छोटे धर्मों में प्रकृति, बॉन, जैन, बहाई और सिख शामिल हैं. नेपालियों की कुल 124 मातृभाषाएं हैं, जिनमें से नेपाली 44 प्रतिशत जनसंख्या द्वारा बोली जाती है, उसके बाद मैथिली - 11.05 प्रतिशत और भोजपुरी 6.24 प्रतिशत है. इसी तरह, थारू 5.88 प्रतिशत जनसंख्या द्वारा बोली जाती है जबकि तमांग 4.88 प्रतिशत बोली जाती है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








