
नेपाल में आग, भारत में चाहत! कौन चाहता है देश में अराजकता? देखें
AajTak
नेपाल में संसद से लेकर राष्ट्रपति भवन तक और बड़े होटलों तक जनता के गुस्से की आग देखी गई. भ्रष्टाचार वाली सत्ता को हटाने के लिए युवा क्रांति करते हुए सड़कों पर उतरे. सरकारी खाद्य विभाग की इमारत से अनाज की बोरियां लूटी गईं और मॉल से लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक से एसी, फ्रिज, कपड़े और घरेलू सामान की लूटपाट हुई. अब नेपाल की सड़कों पर सेना तैनात है और सभी सरकारी कार्यालय बंद हैं. इस बीच, भारत में कुछ लोग नेपाल जैसी अराजकता की कामना कर रहे हैं.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












