
नेपाल प्लेन क्रैश में इस एयर होस्टेस ने भी गंवाई जान, परिवार से कहकर निकली थीं- संक्रांति संग मनाएंगे
AajTak
नेपाल प्लेन क्रैश में एयर होस्टेस ओशिन आले मागर की भी मौत हो गई है. ओशिन के पिता मोहन आले मागर ने बताया कि उन्होंने उसे सुबह-सुबह जाने से पहले कहा था कि वह त्योहार के समय काम पर न जाए. पिता के कहने पर ओशिन ने कहा था कि वह दो उड़ाने पूरी करने के बाद घर आ जाएगी और अपने परिवार के साथ ही त्योहार मनाएगी.
नेपाल में हुए दर्दनाक प्लेन क्रैश में फ्लाइट अटेंडेंट (एयर होस्टेस) ओशिन आले मागर (24) की भी मौत हो गई. ओशिन अपने परिवार से वादा करके निकली थीं कि संक्रांति अपनों के बीच मनाएंगी. एक तरफ ओशिन का परिवार अपनी बेटी के साथ संक्रांति मनाने की तैयारियां कर रहा था तो वहीं दूसरी तरफ उनकी फ्लाइट क्रैश होने की खबर घर पहुंच गई.
भारतीय सेना के रिटायर्ड ओशिन के पिता मोहन आले मागर ने बताया कि उन्होंने उसे सुबह-सुबह जाने से पहले कहा था कि वह त्योहार के समय काम पर न जाए. पिता के कहने पर ओशिन ने कहा था कि वह दो उड़ाने पूरी करने के बाद घर आ जाएगी और अपने परिवार के साथ ही त्योहार मनाएगी.
ओशिन मूल रूप से नेपाल के चितवन जिले के माडी की रहने वाली थीं. लेकिन नौकरी के चलते वह फिलहाल काठमांडू में रहती थीं. पिछले 2 साल से वह यति एयरलाइंस के साथ जुड़ी हुई थीं. ओशिन ने 6 महीने पहले अपने माता-पिता से भी काठमांडू में साथ रहने के लिए कहा था.
एयर होस्टेस ओशिन ने नेपाल के गैंडाकोट में ऑक्सफोर्ड कॉलेज के अलावा भारत में भी पढ़ाई की थी. उन्होंने सहारा एयर होस्टेस अकादमी से एयर होस्टेस की पढ़ाई की थी. ओशिन की दो साल पहले पोखरा में शादी हुई थी और उनके पति फिलहाल यूके में हैं. ओशिन की दो बहनें और एक भाई है. वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं. उसका भाई अभी सिर्फ 4 साल का है. ओशिन अपने भाई और बहनों को बेहतर शिक्षा के लिए काठमांडू ले आई थी. हादसे की खबर मिलने के बाद ओशिन के पिता मोहन और मां सबनाम आले मागर बेटी के शव की शिनाख्त के लिए पोखरा पहुंचे हैं.
Tiktok स्टार थीं ओशिन
एयर होस्टेस ओशिन आले मागर Tiktok पर काफी लोकप्रिय थीं. प्लेन क्रैश के बाद उनका एक वीडियो सामने आया. वीडियो उन्होंने प्लेन के अंदर बनाया था. इसमें वह प्लेन के अंदर हंसती-मुस्कुराती वीडियो बनाती दिख रही थीं.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










