
नेपाल के बाद अब इस देश में Gen-Z का उग्र प्रदर्शन, तख्तापलट की कोशिशों के बीच राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे!
AajTak
करीब तीन हफ्ते से युवा सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. इस बीच विपक्ष ने दावा किया है कि राष्ट्रपति ने देश छोड़ दिया है. राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार शाम को राष्ट्र के नाम एक संबोधन का ऐलान किया था, लेकिन सैनिकों द्वारा राज्य प्रसारक पर हमला करने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया.
नेपाल के बाद अब हिंद महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित द्वीपीय देश मेडागास्कर में भी Gen-Z का उग्र प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, एक विशेष सैन्य इकाई ने सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया. इस बगावत को संभावित तख्तापलट माना जा रहा है, जिसके बाद मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना देश छोड़कर भाग गए हैं. यह घटनाक्रम तीन हफ्ते तक चले युवा आंदोलन (Gen Z Madagascar) के विरोध प्रदर्शन के बाद आया है.
मेडागास्कर की औसत उम्र 20 साल से कम है और इसकी लगभग 3 करोड़ की आबादी का तीन-चौथाई हिस्सा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करता है. विश्व बैंक के अनुसार स्वतंत्रता (1960) से 2020 तक देश की GDP प्रति व्यक्ति में 45 प्रतिशत गिरावट आई है.
राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार शाम को राष्ट्र के नाम एक संबोधन का ऐलान किया था, लेकिन सैनिकों द्वारा राज्य प्रसारक पर हमला करने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया. विपक्षी नेता सिटेनी रांद्रिआनासोलोनियाको ने कहा कि जानकारी के मुताबिक राजोएलिना फ्रांसीसी सैन्य विमान के जरिए रविवार को देश से भाग गए. हालांकि राष्ट्रपति की वर्तमान स्थिति की पुष्टि उनके कार्यालय ने नहीं की है.
सेना ने नियंत्रण अपने हाथ में लिया
राजोएलिना को 2009 में सत्ता में लाने में मदद करने वाली CAPSAT नामक विशेष सैन्य इकाई ने दावा किया है कि उन्होंने सभी सशस्त्र बलों पर नियंत्रण ले लिया है. CAPSAT के कमांडर कर्नल माइकल रांद्रिआनीरिना ने कहा कि संघर्ष के दौरान एक सैनिक की मौत हुई, लेकिन उन्होंने तख्तापलट करने से इनकार किया. उन्होंने कहा, “सेना ने जनता की आवाज का जवाब दिया.”
प्रदर्शन और युवाओं की भूमिका

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








