
नीला कपूर के साथ कपूर परिवार का लंच, नीतू-बबिता संग पहुंचे रणधीर
AajTak
नीतू कपूर, बबिता, रणधीर कपूर संग अन्य परिवारवाले नीला कपूर के घर लंच करने पहुंचे थे. पृथ्वीराज कपूर के पोते जतिन सियाल ने इंस्टाग्राम पर इस लंच पार्टी की तस्वीर शेयर करते हुए सभी को आमंत्रित करने के लिए नीला को धन्यवाद दिया है. सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए जतिन ने लिखा, 'फैमिली का ग्रैंड गेट टू-गेदर, धन्यवाद नीला चाची.'
कपूर परिवार के सदस्यों को अक्सर साथ मिलकर समय बिताते देखा जाता है. कोई भी त्योहार या फिर खास मौका कपूर खानदान के लोग सेलिब्रेट करने से पीछे नहीं हटते. हाल ही में दिवंगत एक्टर शम्मी कपूर की पत्नी नीला कपूर के घर परिवार के सदस्यों को एक बार फिर साथ देखा गया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












