
निर्मला बोलीं- देश को SBI जैसे 4 से 5 बैंकों की जरूरत, अभी भी इस सेक्टर में बहुत काम!
AajTak
निर्मला सीतारमण ने बैंकों से कहा कि वे अपनी मौजूदगी को बढ़ाने के प्रयासों को और बेहतर करें. उन्होंने बैंकों से कहा कि उनके पास विकल्प है कि वे यह तय कर सकते हैं कि गली-मोहल्ले में छोटे स्तर के मॉडल के जरिये कहां पर बैंकिंग मौजूदगी दर्ज कराने की जरूरत है.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश के कई जिलों में बैंकिंग सुविधाओं का अभाव है. उन्होंने रविवार को इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन जिलों में आर्थिक गतिविधियों का स्तर काफी ऊंचा है, लेकिन बैंकिंग उपस्थिति काफी कम है.
More Related News













