
'निज्जर केस पर बातचीत के लिए अलग से बुलाया', भारत की डिप्लोमैट ने की पहल, UN में कनाडा के राजदूत का दावा
AajTak
भारत-कनाडा के बीच तनाव के बावजूद डिप्लोमेसी की गुंजाइश बची हुई है. ऐसा ही संकेत संयुक्त राष्ट्र में कनाडा के राजदूत बॉब रे ने दिया है. उन्होंने कहा है कि मंगलवार को जब वे यूएन में थे तो भारत की राजदूत ने बातचीत के लिए उन्हें अलग से बुलाया. उन्होंने कहा कि यह जानना जरूरी है कि समस्या का समाधान करने के लिए हर कोशिश करने की जरूरत है ताकि हम जिस मुद्दे को उठाए हैं उसके निराकरण तक पहुंचा जा सके
खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या पर भारत-कनाडा के बीच तनाव है. इस बीच कनाडा के एक बड़े डिप्लोमैट ने दावा किया है कि UN महासभा की मीटिंग के दौरान भारत की राजनियक रुचिरा कंबोज ने उनसे निज्जर की हत्या के मुद्दे पर बातचीत करने की कोशिश की है.
संयुक्त राष्ट्र में कनाडा राजदूत बॉब रे का कहना है कि उनके भारतीय समकक्ष ने उन्हें मंगलवार को हरदीप सिंह निज्जर के मामले पर चर्चा करने के लिए अलग से बुलाया. ये वाकया तब हुआ है जब एक सप्ताह पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि उनके पास निज्जर की हत्या से भारतीय एजेंटों को जोड़ने वाले "विश्वसनीय आरोप" हैं. ट्रूडो के आरोपों को भारत सरकार ने आधारहीन और बेबुनियाद कहते हुए खारिज कर दिया था.
'उन्होंने मुझे अलग से बुलाया...'
कनाडा की वेबसाइट सीबीसी न्यूज ने इस बाबत एक रिपोर्ट जारी की है. बॉब रे ने सीबीसी न्यूज को बताया कि भारत की संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करने के बाद उनसे संपर्क किया और उन्हें धन्यवाद दिया.
बॉब रे के हवाले से सीबीसी न्यूज ने लिखा है कि रुचिरा कंबोज ने उन्होंने बातचीत करने के लिए अलग से बुलाया. बॉब रे ने कहा, "उन्होंने (रुचिरा कंबोज) ने मुझे यह कहने के लिए अलग से बुलाया कि यह महत्वपूर्ण है कि हम एक साथ काम करते रहें क्योंकि सरकारें उस स्थिति को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं जिस पर दोनों देशों को काम करना है."
बॉब रे ने कहा, "इस मुलाकात से मुझे अच्छा लगा, मैं समझता हूं कि कूटनीति के लिए जगह बची है और मैं समझता हूं कि जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते हैं डिप्लोमेसी के लिए और भी जगह बनेगी."

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








