
निज्जर की हत्या से दो महीने पहले 'सीक्रेट मेमो' जारी करने के दावे पर मोदी सरकार ने दिया जवाब
AajTak
भारतीय एजेंसियों की मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल हरदीप सिंह निज्जर की जून 2023 में कनाडा के सर्रे प्रांत में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. एक अमेरिकी आउटलेट ने दावा किया है कि निज्जर की हत्या से दो महीने पहले भारत सरकार ने एक 'सीक्रेट मेमो' जारी किया था. भारत सरकार ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.
भारत सरकार ने उस रिपोर्ट को पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत बताया है, जिसमें दावा किया गया है कि हरदीप सिंह निज्जर और कुछ अन्य सिख आतंकवादियों के खिलाफ ठोस कदम उठाने के लिए भारत सरकार ने अप्रैल में एक 'सीक्रेट मेमो' यानी गोपनीय ज्ञापन जारी किया था.
रविवार को अमेरिकी मीडिया आउटलेट 'इंटरसेप्ट' ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि भारत सरकार ने पश्चिमी देशों में रह रहे कुछ सिख आतंकवादियों के खिलाफ 'क्रैकडाउन स्कीम' चलाने का निर्देश दिया था.
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारत के विदेश मंत्रालय ने निज्जर की हत्या से दो महीना पहले यानी अप्रैल 2023 में उत्तरी अमेरिकी स्थित भारतीय दूतावासों को एक सीक्रेट मेमो भेजा था, जिसमें उनसे हरदीप सिंह निज्जर सहित अन्य खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया था.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस तथाकथित सीक्रेट मेमो में कई खालिस्तानी आतंकवादियों को सूचीबद्ध किया गया था जिनकी जांच भारत की खुफिया एजेंसियां कर रही थी.
भारत ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह से फर्जी बताया
अमेरिकी आउटलेट में छपी रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची की ओर से जारी बयान में कहा गया है, " यह रिपोर्ट पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत है. ऐसा कोई ज्ञापन नहीं है. यह रिपोर्ट भारत के खिलाफ नैरेटिव चलाने का हिस्सा है."

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.









