
नागिन 3 फेम एक्टर पर्ल वी पुरी गिरफ्तार, रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज
AajTak
पर्ल के खिलाफ पुलिस थाने में रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद 4 जून की रात को पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया. पर्ल इस वक्त पुलिस कस्टडी में हैं.
मुंबई के मलाड स्थित मलवानी पुलिस ने नागिन 3 फेम टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है. पर्ल समेत सभी छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है. पीड़िता ने कहा कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके साथ इसे बार-बार दोहराया गया. पर्ल और बाकी आरोपियों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है. सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद 4 जून की रात को पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया.More Related News













