
नागपुर में तेज रफ्तार कार कुएं में गिरी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत
AajTak
नागपुर के बुटीबोरी इलाके में सोमवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई, जिससे तीन युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान सुरज चव्हाण (34), साजन चव्हाण (27) और संदीप चव्हाण (27) के रूप में हुई. फायर ब्रिगेड ने कार को कुएं से बाहर निकाला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
महाराष्ट्र के नागपुर जिले के बुटीबोरी इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरी. इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार बहुत तेज गति से चल रही थी और अचानक संतुलन खो बैठी. कार कुएं की सुरक्षा दीवार से टकराकर उसे तोड़ते हुए कुएं में जा गिरी. कुएं का पानी गहरा होने के कारण कार में सवार तीनों युवक डूब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
ये भी पढ़ें- महिला गई वॉशरूम तो खिड़की से बनाने लगा VIDEO, नागपुर में टीचर ऐसे हुए गिरफ्तार
मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान सुरज चव्हाण (34), उनके भाई साजन चव्हाण (27) और उनके मित्र संदीप चव्हाण (27) के रूप में की है. ये तीनों स्थानीय निवासी थे और किसी काम से निकले थे.
राहत एवं बचाव कार्य

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












