
नागपुर: चौकी में पुलिसकर्मियों का जुआ खेलते वीडियो वायरल, 2 सस्पेंड
AajTak
बीते दिनों नागपुर की एक पुलिस चौकी का वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें दो पुलिसकर्मी जुआ खेल रहे थे और धूम्रपान कर रहे थे. वहीं, अब वायरल वीडियो के आधार पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है.
नागपुर में पुलिस चौकी के अंदर दो पुलिसकर्मियों का जुआ खेलने और धू्म्रपान करने का वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया था. लोगों ने वीडियो के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की थी. साथ ही लोगों ने पुलिस पर सवाल भी उठाया था. वहीं, अब दोनों को निलंबित कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: सहारनपुर में पुलिस टीम पर हमला, बदमाशों ने मिर्च झोंकी, दरोगा सहित 6 पुलिसकर्मी घायल
कलमना पुलिस चौकी का बताया जा रहा है वीडियो
दोनों पुलिसकर्मियों पर यह कार्रवाई वीडियो के आधार पर की गई है. इसको लेकर एक बयान भी जारी किया गया है. इस संबंध में एक न्यूज एजेंसी को जानकारी देते एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (जोन-5) निकेतन कदम ने ओल्ड काम्पटी रोड स्थित कलमना पुलिस चौकी में मनोज घाडगे और भूषण साकडे के दुर्व्यवहार के बारे में जानकारी मिलने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया है.
यह भी पढ़ें: बिहार: नशे में धुत ASI पहुंचा थाने, लहराने लगा पिस्टल, समझाने गए पुलिसकर्मी का फोड़ दिया सिर
अधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी चौकी के अंदर जुआ खेलते हुए दिख रहे थे. जिनमें से एक वर्दी में धूम्रपान कर रहा था.हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि दोनों पुलिसकर्मियों का वीडियो किसने बनाया?

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







