
नाइजीरियाई एयर फोर्स का कैमरून सीमा के पास एयर स्ट्राइक, 35 आतंकियों को मारने का दावा
AajTak
नाइजीरिया की एयर फोर्स ने दावा किया है कि कैमरून बॉर्डर के पास की गई एयर स्ट्राइक में 35 से ज्यादा जिहादियों को मार गिराया गया है. यह कार्रवाई बोको हराम और ISWAP जैसे समूहों के बढ़ते हमलों के बीच की गई है. सरकार आतंकवाद और बैंडिट्री से जूझ रही है, जबकि हाल ही में अमेरिका से 346 मिलियन डॉलर के हथियार खरीदने का एग्रीमेंट भी हुआ है.
नाइजीरिया की एयर फोर्स ने शनिवार को दावा किया कि उसने कैमरून बॉर्डर के पास की गई कार्रवाई में 35 से ज्यादा जिहादियों को मार गिराया है. यह हमला उस समय किया गया जब आतंकी ग्राउंड टूप्स पर हमला करने के लिए इकट्ठा हुए थे.
एयर फोर्स की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया, "कई स्रोतों से मिली इंटेलिजेंस के आधार पर एयर कॉम्पोनेंट ने लगातार पासेस में प्रिसिशन स्ट्राइक्स किए. इसमें आतंकियों को चार अलग-अलग असेंबली एरिया पर निशाना बनाया गया और 35 से ज्यादा फाइटर्स को न्यूट्रलाइज़ किया गया."
यह भी पढ़ें: कमरों में बंद करके जिंदा जलाया, गोलियों से भूना... नाइजीरिया में बंदूकधारियों का क्रूर हमला, 100 लोगों की मौत
स्टेटमेंट में आगे बताया गया कि इलाके में मौजूद ग्राउंड टूप्स ने बाद में पुष्टि की कि "उनके लोकेशन के आसपास की स्थिति अब स्थिर हो गई है." हालांकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है.
नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी इलाके चरमपंथियों की चपेट में
उत्तरी-पूर्वी नाइजीरिया, जो कैमरून, चाड और नाइजर की सीमाओं से जुड़ा है, लंबे समय से चरमपंथी हमलों का सामना कर रहा है. यहां बोको हराम और इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रॉविन्स (ISWAP) जैसे समूह सक्रिय हैं. पिछले कुछ महीनों में इनकी तरफ से मिलिट्री फैसिलिटीज़ पर हमले भी तेज हुए हैं.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








