
'नमाज पढ़ने के लिए छुट्टी मिल सकती है तो हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए क्यों नहीं', झारखंड में बोले असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा
AajTak
असम सीएम ने कहा, 'स्कूल कब बंद होते हैं रविवार को .. शुक्रवार को स्कूल कहां बंद होता है क्या? मैं हेमंत सोरेन (झारखंड के मुख्यमंत्री) से पूछना चाहता हूं, अगर आप उनके (मुस्लिम समुदाय) के लिए शुक्रवार को छुट्टी दे सकते हैं तो हमारे बच्चों के लिए भी मंगलवार को स्कूल बंद करो?.'
स्कूलों में शुक्रवार की छुट्टी यानी वीकली ऑफ का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सवाल किया है कि अगर नमाज पढ़ने के लिए शुक्रवार को स्कूल बंद हो सकते हैं तो हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए मंगलवाल को स्कूल क्यों बंद नहीं हो सकते? हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड में एक जनसभा के दौरान यह बात कही.
दरअसल, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, 13 नवंबर के बाद अब 20 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान होंगे. वहीं, वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी. बीजेपी ने झारखंड विधानसभा के लिए बीजेपी का सह-प्रभारी बनाया गया है. इन दिनों असम के सीएम झारखंड में बीजेपी के लिए रोडमैप तैयार करने में मदद कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने स्कूलों में शुक्रवार की छुट्टी का मुद्दा उठाया है.
असम सीएम ने कहा, 'स्कूल कब बंद होते हैं रविवार को .. शुक्रवार को स्कूल कहां बंद होता है क्या? मैं हेमंत सोरेन (झारखंड के मुख्यमंत्री) से पूछना चाहता हूं, अगर आप उनके (मुस्लिम समुदाय) के लिए शुक्रवार को छुट्टी दे सकते हैं तो हमारे बच्चों के लिए भी मंगलवार को स्कूल बंद करो?.'
उन्होंने आगे कहा, 'हम हिन्दू कम्युनल नहीं हैं, जब संविधान बन रहा था तो संविधान सभा में सभी लोग हिन्दू थे. हम बोल सकते थे कि देश में छुट्टी मंगलवार को होनी चाहिए, लेकिन हमने वो नहीं किया. हमने बड़ा दिल दिखाकर मान लिया कि रविवार को स्कूल बंद करो, लेकिन आज झारखंड में शुक्रवार को स्कूल बंद होना शुरू हो चुका है. अगर तुम शुक्रवार को स्कूल बंद कर सकते हैं तो हमारे में भी दम है कि हम भी मंगलवार को स्कूल बंद कर सकते हैं.'
हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने 'एक्स' अकाउंट (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'JMM-Cong सरकार से पूछना चाहता हूं- अगर नमाज पढ़ने के लिए छुट्टियां मिल सकती हैं, तो हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए छुट्टी क्यों नहीं मिलती?'
नया नहीं है शुक्रवार को छुट्टी पर विवाद

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







