
नदी के तेज बहाव में गिर गया उत्तराखंड का ये पुल, देखें वीडियो
AajTak
उत्तर भारत में हुई भारी बारिश से तबाही की तस्वीरें अबतक सामने आ रही हैं. उत्तराखंड के कोटद्वार से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मालन नदी में पानी के तेज बहाव की वजह से पुल का एक हिस्सा गिर गया.
उत्तर भारत में हुई भारी बारिश के बाद कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से करीब तीन मीटर ऊपर बह रही है तो वहीं उत्तराखंड के कोटद्वार में मालन नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाया गया है. यहां मालन के उफान में नदी पर बना पुल बह गया है.
उत्तराखंड में अभी भी भारी बारिश हो रही है. इस बीच कोटद्वार से एक ऐसा डरावना वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मालन नदी में पानी के तेज बहाव की वजह से पुल का एक हिस्सा बह गया.
उत्तराखंड में बारिश की वजह से मालन नदी उफान पर है. पानी के तेज बहाव की वजह से कोटद्वार में नदी पर बने पुल का 9 नंबर का पिलर धंसने से पुल का एक हिस्सा टूट गया है, जिसकी वजह से भाबर क्षेत्र का कोटद्वार से संपर्क टूट गया है.
कई जिलों में 5 दिनों का रेड अलर्ट
वहीं उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने 5 दिनों की बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया था. बुधवार को मौसम विभाग ने बताया था कि पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत में बारिश का रेड अलर्ट है. इसके अलावा, बाकी के इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











