
नदियों के जल बंटवारे की याचिका पर SC ने फिर 4 महीने टाली सुनवाई, 2015 में कोर्ट पहुंचा था पंजाब
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की नदियों के जल बंटवारे को लेकर याचिका की याचिका पर सुनवाई को एक बार फिर से चार महीनों के लिए टाल दिया है. याचिका में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के बीच जल विवाद को इंटर स्टेट वाटर डिस्प्यूट ट्रिब्यूनल में भेजने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की गई थी.
नदियों के जल बंटवारे को लेकर उत्तर भारत के कई राज्यों में विवाद है. पंजाब सरकार के मूल मुकदमे पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई को फिलहाल चार महीने के लिए टाल दिया है. इसमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के बीच जल विवाद को इंटर स्टेट वाटर डिस्प्यूट ट्रिब्यूनल में भेजने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की गई थी.
सुप्रीम कोर्ट ने 5 फरवरी, 2015 को दायर पंजाब के मूल मुकदमे पर सुनवाई मई तक के लिए टाल दी है. इसमें इंटर स्टेट नदी जल विवाद अधिनियम 1956 की धारा 4 के तहत एक उचित ट्राइब्यूनल गठित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी. पंजाब सरकार चाहती थी कि कृषि और अन्य उद्देश्यों के लिए संबंधित राज्यों की पानी की उपलब्धता और पानी की जरूरतों के पुनर्मूल्यांकन के बाद इन राज्यों के बीच जल विवाद को ट्रिब्यूनल के पास भेजा जाए.
'पंजाब चाहता था पानी का पुन: आवंटन'
पंजाब परिस्थितियों में बदलाव के मद्देनजर रावी-ब्यास जल का पुन: आवंटन चाहता था, जिसमें इस सवाल का निर्णय भी शामिल था कि क्या हरियाणा और राजस्थान तटवर्ती राज्य हैं या नहीं. मुकदमे में जलवायु परिवर्तन के कारण पानी की उपलब्धता 17.17 एमएएफ से घटाकर 14.37 एमएएफ (यानी लगभग 16 प्रतिशत) करने और 12 मई, 1994 के यमुना समझौते के समापन के बाद हरियाणा को अतिरिक्त 4.65 एमएएफ पानी की उपलब्धता को उजागर करने की मांग की गई थी.
इसमें नदियों की नेटवर्किंग मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित शारदा-यमुना लिंक के तहत हरियाणा को अतिरिक्त 1.62 एमएएफ की उपलब्धता के बारे में बात की गई.
पंजाब ने आगे कहा कि उसके क्षेत्रों को रावी-ब्यास जल का उपयोग करने का अधिमान्य अधिकार है. पंजाब के वर्तमान जल उपयोग विशेष रूप से फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, संगरूर, मनसा और बठिंडा जिलों के हिस्से के बारे में बात करते हुए इसमें स्पष्टता के साथ कहा गया है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.





