
'नकल के लिए भी अकल चाहिए...', आसिम मुनीर की फोटो कंट्रोवर्सी पर ओवैसी ने कुवैत में कसा तंज
AajTak
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक फ्रेम की हुई तस्वीर भेंट की, जिसमें दावा किया गया कि यह तस्वीर भारतीय ठिकानों पर एक पाकिस्तानी हमले की है. लेकिन जल्द ही यह खुलासा हो गया कि यह तस्वीर 2019 की एक चीनी सैन्य ड्रिल की है, जिसमें PHL-03 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर को दिखाया गया है.
कुवैत में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की सेना और सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने पाकिस्तान द्वारा एक चीनी सैन्य अभ्यास की पुरानी तस्वीर को ‘भारत पर जीत’ के रूप में पेश करने पर तीखा तंज कसा. ओवैसी ने इस कदम को न केवल हास्यास्पद बताया बल्कि इसे पाकिस्तान की बौखलाहट और रणनीतिक नाकामी का प्रतीक भी करार दिया.
अपने संबोधन में ओवैसी ने कहा, “कल पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक फोटो भेंट की. ये जोकर भारत से मुकाबला करना चाहते हैं. उन्होंने 2019 की चीनी सेना की एक ड्रिल की तस्वीर दी और कहा कि ये भारत पर जीत का सबूत है. ये है पाकिस्तान की हकीकत. नकल करने के लिए भी अकल चाहिए, और इनके पास तो वो भी नहीं है.”
ओवैसी ने पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे झूठे प्रचार से सतर्क रहने की भी चेतावनी दी. उन्होंने कहा, “जो कुछ भी पाकिस्तान कह रहा है, उस पर भरोसा करना तो दूर, उसे चुटकी भर नमक के साथ भी नहीं लेना चाहिए.”
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में यह सामने आया कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक फ्रेम की हुई तस्वीर भेंट की, जिसमें दावा किया गया कि यह तस्वीर भारतीय ठिकानों पर एक पाकिस्तानी हमले की है. लेकिन जल्द ही यह खुलासा हो गया कि यह तस्वीर 2019 की एक चीनी सैन्य ड्रिल की है, जिसमें PHL-03 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर को दिखाया गया है.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






