
धीरे-धीरे आगे बढ़ रही सीट शेयरिंग की गाड़ी, 17 जनवरी को सपा के साथ कांग्रेस की मीटिंग
AajTak
INDIA ब्लॉक के लिए सीट बंटवारे की अगली बैठक 17 जनवरी को समाजवादी पार्टी के साथ होने वाली है. वहीं महाराष्ट्र सीटों का बंटवारा कर इसकी घोषणा करने वाला पहला राज्य बन सकता है. बता दें कि एक तरफ जहां, कांग्रेस ने मणिपुर से न्याय यात्रा की शुरुआत की है तो वहीं, इंडिया ब्लॉक के लिए अभी तक सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई है.
कांग्रेस की इंडिया ब्लॉक के लिए अगली बैठक, 17 जनवरी को समाजवादी पार्टी के साथ होगी. वहीं कांग्रेस राष्ट्रीय लोक दल से सीधे बात नहीं करेगी. रालोद से गठबंधन सपा के जरिये ही होगा क्योंकि वह प्राथमिक सहयोगी है. दूसरी ओर सीट बंटवारे की घोषणा करने वाला महाराष्ट्र पहला राज्य बन सकता है तो वहीं, AAP के साथ सीटों के तालमेल की घोषणा से पहले एक और दौर की बैठक होने वाली है.
17 जनवरी को बैठक जानकारी के मुताबिक, INDIA ब्लॉक के लिए सीट बंटवारे की अगली बैठक 17 जनवरी को समाजवादी पार्टी के साथ होने वाली है. वहीं महाराष्ट्र सीटों का बंटवारा कर इसकी घोषणा करने वाला पहला राज्य बन सकता है. बता दें कि एक तरफ जहां, कांग्रेस ने मणिपुर से न्याय यात्रा की शुरुआत की है तो वहीं, इंडिया ब्लॉक के लिए अभी तक सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई है, जबकि लोकसभा चुनाव को अब थोड़े ही दिन और रह गए हैं.
'जल्द हो सीट शेयरिंग पर फैसला' सीट शेयरिंग जल्द हो इसके लिए गठबंधन में शामिल अन्य दल भी लगातार इसकी मांग कर रहे हैं. बीते दिनों JDU की ओर से कहा गया कि, बीते साल अक्टूबर तक सीट शेयरिंग पर चर्चा पूरी हो जानी चाहिए, हम इस मामले में पहले ही बहुत देरी कर चुके हैं. जेडीयू ने सीट शेयरिंग में हो रही देरी पर कहा कि इसको लेकर गठबंधन में तेजी आनी चाहिए. जेडीयू नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि आज मकर संक्रांति के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज होंगी. जेडीयू नेता ने कहा कि नीतीश कुमार शुरू से ही कहते रहे हैं कि सीट शेयरिंग जल्द होनी चाहिए. उन्होंने जून में ही राज्यवार सीट शेयरिंग पर बातचीत करने को कहा था. किसी भी गठबंधन की अंतिम सफलता सीट शेयरिंग पर ही निर्भर करती है.
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में फिर होनी है बैठक वैसे सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत धीरे-धीरे ही सही, लेकिन आगे बढ़ रही है. बीते शुक्रवार को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के लिए बैठक हुई थी. बैठक खत्म होने के बाद आप नेता राघव चड्ढा ने अपने बयान में कहा था कि, 'कांग्रेस के साथ हुई मुलाकात काफी सकारात्मक रही. हर राज्य पर हम टिप्पणी नहीं कर सकते. दूसरी ओर कांग्रेस से इस बैठक में मौजूद रहे सलमान खुर्शीद ने कहा कि, हमें मीटिंग में एक बढ़िया केमिस्ट्री देखनी को मिली है, हम निर्णय की ओर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. बता दें कि AAP के साथ सीट शेयरिंग को लेकर एक और दौर की बैठक होने वाली है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.





