
धर्मेंद्र के फार्म हाउस में की जाती है छठ पूजा, 'बिहारी बेटियों' ने रखा था व्रत, मांगी मन्नत
AajTak
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का नाता भले ही पंजाब से है लेकिन वो बिहार के मशहूर और पावन पर्व छठ के लिए भी उतने ही एक्साइटेड रहते हैं. धर्मेंद्र इस त्योहार को खूब एंजॉय करते हैं, उनके फार्म हाउस में मौजूद झील किनारे इसकी पूजा की जाती है.
भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक, छठ पूजा हर साल दिवाली के छह दिन बाद मनाई जाती है. यह त्योहार मुख्य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड आदि राज्यों में मनाया जाता है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र, जो पंजाबी हैं, उनका भी छठ पूजा से एक खास रिश्ता है.
जी हां, सही पढ़ा आपने, एक बार धर्मेंद्र ने खुद बताया था कि उनकी “बिहारी बेटियों” ने उनके फार्म हाउस पर छठ की पूजा की थी, ये बिहारी बेटियां कौन थीं जिन्होंने अपनी पूजा में एक्टर के अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की थी. आइये बताते हैं.
धर्मेंद्र ने एंजॉय की छठ पूजा
भारतीय सिनेमा के इतिहास में धर्मेंद्र को सबसे बड़े अभिनेताओं में गिना जाता है. 89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र के चाहने वाले पूरे देश में फैले हुए हैं. वो फिल्मों में भले ही गरम-धरम कहलाते हों, लेकिन असल में उन्हें एक दयालु और विनम्र इंसान माना जाता है. उन्होंने हमेशा लोगों की मदद की है और उनके प्रति अपने सच्चे दिल का परिचय दिया है. बॉलीवुड में बहुत कम ऐसे सितारे हैं जिन्हें धर्मेंद्र जितना प्यार और सम्मान मिला हो, वह भी तब जब वह अब फिल्मों में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं.
साल 2020 में धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा की थी. तस्वीर में दो लड़कियां झील के किनारे बैठी नजर आ रही थीं. यह फोटो छठ पूजा के दिन की थी, इसलिए दोनों लड़कियां सुंदर पारंपरिक कपड़ों में सजी थीं. अपने ट्वीट में धर्मेंद्र ने बताया था कि ये दो बेटियां उनके और उनके परिवार की भलाई के लिए छठ पूजा मना रही थीं. फोटोज वायरल हुईं, तो कहा जाने लगा कि ये धर्मेंद्र की ही बेटियां हैं, लेकिन बाद में उन्होंने साफ किया कि ये लड़कियां उनके कुक (रसोइए) की बेटियां हैं.
धर्मेंद्र ने फोटो ट्वीट कर लिखा था, मेरे फार्म हाउस की झील पर छठ पूजा सेलिब्रेट करतीं मेरी बिहारी बेटियां. मेरे बिहारी भाईयों और बहनों को छठ की बधाई.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











