
धर्मेंद्र के छोटे पोते का बॉलीवुड में डेब्यू, सनी देओल ने किया वेलकम
AajTak
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अपने पोस्ट के जरिए फैंस से काफी कनेक्टेड रहते हैं. हाल ही में एक्टर ने अपने पोते और सनी देओल के बेटे राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म का ऐलान कर दिया है, वहीं पिता सनी देओल ने ट्वीट कर जानकारी साझा की.
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अपने पोस्ट के जरिए फैंस से काफी कनेक्टेड रहते हैं. हाल ही में एक्टर ने अपने पोते और सनी देओल के बेटे राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म का ऐलान कर दिया है. राजवीर से पहले सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने बॉलीवुड में कदम रखा था. धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया से इस बात की जानकरी दी है. उनके इस पोस्ट को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. राजवीर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अपने पोस्ट को साझा करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन भी पोस्ट किया है, जो बेहद ही प्यारा है. My son Rajveer starts his journey as an actor.Rajshri Productions proudly announces the collaboration of Rajveer Deol and Avnish Barjatya in a coming -of-age love story.A beautiful journey awaits ahead. pic.twitter.com/xBXfOR8c6R सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी ये पोस्ट धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. तस्वीर में आप राजवीर की पिक्चर देख सकते हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, "'मेरा पोता राजवीर देओल अवनीश बड़जात्या के साथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहा है. मेरी आप लोगों से प्रार्थना है कि आप भी इन दोनों बच्चों पर उसी तरह अपना प्यार बरसाएं जैसा आपने मुझ पर बरसाया है. गुडलक और गॉड ब्लेस."More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












