
दो भाई, नौकर और... Delhi में एक घर में मिली 3 लाशें, दम घुटने से हुई मौत!
AajTak
दिल्ली में एक घर में 3 लाशें मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिनकी मौत हुई है, उनमें से दो भाई और तीसरी शव नौकर का बताया जा रहा है. इस घटना के बारे में शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे पुलिस को सूचना मिली थी.
दिल्ली के डाबड़ी इलाके में एक घर में 3 लाशें मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घर का दरवाजा अंदर से बंद था. इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अंदर दाखिल हुई. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह के बारे में कुछ कहा जा सकेगा.
दरअसल, शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे पुलिस को इस मामले की सूचना मिली. इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान घर में तीन शव मिले. इनमें से दो की पहचान सोनू और अमित के रूप में हुई है. दोनों भाई हैं. तीसरा शव नौकर का बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Greater Noida में बंद कमरे में मिली 4 लाशें, Gas Leak होने से हुई मौत!
दोनों भाई इलाके में छोले-भठूरे की रेहड़ी लगाते थे और किराए पर रहते थे. शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि LPG गैस रिसाव की वजह से तीनों की मौत हुई है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असली वजह सामने आएगी.
बीते दिन ग्रेटर नोएडा में एक कमरे में मिली थी 4 लाशें
बीते दिन ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र से ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. यहां बंद कमरे में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले थे. इसमें दो पुरुष और दो महिलाओं के शव थे. शाम के समय तुस्याना गांव के एक घर में कमरे से गैस की बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने मकान मालिक को सूचना दी थी.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











