
दूसरे प्रदेशों की तुलना में यूपी में एक्टिव मामलों की संख्या में कमी, कोरोना जांच में अव्वल
AajTak
प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या अब 400 से कम होकर 345 हो गई है. जो दूसरे प्रदेशों से काफी बेहतर है. दूसरे राज्यों में यूपी की तुलना में कई गुना ज्यादा नए केस रोजाना आ रहे हैं. वहीं, सीएम योगी के कुशल नेतृत्व में लिए गए निर्णयों से प्रदेश में सक्रिय केसों की संख्या तेजी से घटी है.
दूसरे प्रदेशों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश के हालात तेजी से बेहतर हो रहे हैं. सक्रिय केस हो या फिर टेस्टिंग या वैक्सीनेशन की बात करें, प्रदेश सरकार द्वारा समय पर लिए गए निर्णयों का ही परिणाम है कि आज सर्वाधिक जनसंख्या वाला यूपी कोरोना पर लगाम लगाने में अव्वल है. कम समय में टेस्टिंग क्षमता को तेजी से बढ़ाते हुए आज प्रदेश में रोजाना ढाई लाख कोरोना के टेस्ट किए जा रहे हैं. अब तक प्रदेश में 7,10,73,105 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है. बीते 24 घंटों में 187218 कोविड सैम्पल की जांच की गई, जिसमें 22 नए केस मिले.More Related News

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












