
'दुश्मनों पर आपके प्रहार ने दुनिया को चौंका दिया', इजरायली PM नेतन्याहू ने अपने सैनिकों को दी शाबाशी
AajTak
नेतन्याहू ने अपने संबोधन में कहा, 'मैं यहां उत्तरी सीमा पर आईडीएफ सैनिकों के साथ हूं. यहां से कुछ मीटर दूर, बॉर्डर पर, उनके साथी सैनिक उन आतंकवादी ढांचों को नष्ट कर रहे हैं जिसे हिज्बुल्लाह ने हम पर हमला करने के लिए तैयार किया था. आप सभी तारीफ के योग्य हैं. आप अपने साथी सैनिकों के साथ अद्भुत काम कर रहे हैं, आप सभी शेर हैं.'
मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर है. लेबनान के आतंकवादी संगठन हिज्बुल्लाह के साथ-साथ इजरायल ईरान के साथ भी संघर्ष की स्थिति में है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को लेबनानी सीमा पर 36वीं डिवीजन के सेनानियों को संबोधित करते हुए कहा, 'आप जीत की पीढ़ी (Generation of Victory) हैं. आप हमारे दुश्मनों पर जो प्रहार कर रहे हैं उससे पूरी दुनिया आश्चर्यचकित है.'
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रविवार को उत्तरी सीमा पर आईडीएफ बेस का दौरा किया, जहां उन्होंने उत्तरी कमान के प्रमुख मेजर-जनरल के साथ सुरक्षा मूल्यांकन किया. नेतन्याहू को लेबनान में बलों की तैनाती, अब तक की परिचालन उपलब्धियों और भविष्य के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई.
'हमने पूरी दुनिया में वास्तविकता बदल दी'
इस दौरान नेतन्याहू ने अपने संबोधन में कहा, 'मैं यहां उत्तरी सीमा पर आईडीएफ सैनिकों के साथ हूं. यहां से कुछ मीटर दूर, बॉर्डर पर, आपके साथी सैनिक उन आतंकवादी ढांचों को नष्ट कर रहे हैं जिसे हिज्बुल्लाह ने हम पर हमला करने के लिए तैयार किया था. आप सभी तारीफ के योग्य हैं. आप अपने साथी सैनिकों के साथ अद्भुत काम कर रहे हैं, आप सभी शेर हैं.'
उन्होंने कहा, 'एक साल पहले, हमें एक भयानक झटका लगा. तब से 12 महीनों में, हमने पूरी दुनिया में वास्तविकता बदल दी है. आप हमारे शत्रुओं पर जो प्रहार कर रहे हैं उससे पूरी दुनिया चकित है. मैं आपको सलाम करता हूं और आपसे कहता हूं- आप जीत की पीढ़ी (Generation of Victory) हैं.'
इजरायल को मिला हिज्बुल्लाह के हथियारों का जखीरा

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









