
दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट जारी, जानें क्या है भारत-पाकिस्तान की रैंकिंग
AajTak
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की ओर से जारी रिपोर्ट में डेनमार्क को सबसे कम भ्रष्ट देश बताया गया है. यह लगातार छठा वर्ष है जब डेनमार्क शीर्ष स्थान पर काबिज है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत 93वां सबसे भ्रष्ट देश है. पिछले साल 2022 में भारत 85वें स्थान पर था.
भ्रष्ट देशों की लिस्ट जारी करने वाली संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने मंगलवार को साल 2023 के लिए ग्लोबल करप्शन इंडेक्स जारी की है. 180 देशों की लिस्ट में भारत 8 स्थान की गिरावट के साथ 93वें पायदान पर पहुंच गया है. यानी 87 देशों में भारत से ज्यादा भ्रष्टाचार है. वहीं, 92 देशों से ज्यादा भ्रष्टाचार भारत में है.
180 देशों की लिस्ट में दो-तिहाई से अधिक देशों का स्कोर 50 से भी नीचे हैं. यानी दो-तिहाई से अधिक देशों में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार है. वहीं, औसतन भ्रष्टाचार स्कोर 43 है. रिपोर्ट के मुताबिक, पब्लिक सेक्टर के भ्रष्टाचार में सबसे कम सुधार दर्ज किया गया है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (CPI) 2023 से पता चलता है कि अधिकांश देशों ने पब्लिक सेक्टर में जारी भ्रष्टाचार से निपटने में बहुत कम या कोई सुधार नहीं किया है. यह लिस्ट पब्लिक सेक्टर में भ्रष्टाचार के आधार पर तैयार की जाती है. शून्य स्कोर का मतलब सबसे भ्रष्ट और 100 स्कोर का मतलब सबसे ईमानदार है.
सबसे कम भ्रष्ट देश कौन से हैं?
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की ओर से जारी रिपोर्ट में डेनमार्क को सबसे कम भ्रष्ट देश बताया गया है. यह लगातार छठा वर्ष है जब डेनमार्क शीर्ष स्थान पर काबिज है. न्याय प्रणालियों में अच्छी सुविधाओं के कारण डेनमार्क ने सबसे ज्यादा 100 में से 90 अंक हासिल किए हैं.
वहीं, फिनलैंड न्यूजीलैंड क्रमशः 87 और 85 के स्कोर के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. इस साल शीर्ष 10 देशों में नॉर्वे (84), सिंगापुर (83), स्वीडन (82), स्विट्जरलैंड (82), नीदरलैंड (79), जर्मनी (78), और लक्जमबर्ग (78) शामिल हैं.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









