
दुनिया के सबसे खतरनाक ज्वालामुखी में युवक ने किया पेशाब, फिर जो हुआ...
AajTak
दुनिया के सबसे खतरनाक ज्वालामुखी कहे जाने वाले हवाई के किलुआ ज्वालामुखी को फटते हुए देखने पहुंचा एक शख्स उसके अंदर पेशाब करने लगा. युवक ने गंदी हरकत तो की ही, उसकी फोटो और वीडियो भी बनाने लगा. युवक का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसपर अब हंगामा मच गया है.
कई बार इंसान इतनी शर्मनाक हरकत कर देता है, जिसके बारे में कोई भी सुनता है तो उसकी आलोचना किए बगैर नहीं रहता. ऐसा ही कुछ दुनिया की सबसे खतरनाक कही जाने वाली हवाई की किलुआ ज्वालामुखी देखने पहुंचे युवक ने भी किया. इस युवक ने ना सिर्फ टूरिस्ट व्यूइंग साइट से ज्वालामुखी की ओर पेशाब किया, साथ ही साथ अपनी इस शर्मनाक हरकत की फोटो भी खिंचवाई. सोशल मीडिया पर शेयर करते ही युवक का फोटो वायरल हो गया, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया.
दरअसल, हवाई में स्थानीय लोग किलुआ ज्वालामुखी को धार्मिक नजरिए से देखते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, किलुआ को आग और ज्वालामुखी की देवी का घर माना जाता है. ऐसे में युवक की हरकत स्थानीय लोगों को बड़े स्तर पर भड़काने वाली है. किलुआ या किसी अन्य ज्वालामुखी के पास जाकर इस तरह की हरकत स्थानीय लोगों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं है.
इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते ही मच गया बवाल ज्वालामुखी में पेशाब करते समय का फोटो इंस्टाग्राम पर डलते ही हड़कंप मच गया. इसे @notahomebody नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया. हालांकि, विवाद बढ़ने पर इस अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया गया.
न्यू यॉर्क पोस्ट के अनुसार, जो फोटो शेयर किया गया था, वह युवक के पीछे से लिया गया था. फोटो में युवक ने एक बैग भी पहना हुआ है. फोटो में साफ नजर आ रहा था कि वह नीचे की ओर पेशाब कर रहा है. हालांकि, यह युवक टूरिस्ट ही है या कोई स्थानीय है, इस बात का कोई ठोस सबूत अभी तक नहीं मिला है.
हवाई वोल्कानो नेशनल पार्क ने जारी किया बयान
हवाई वोल्कानो नेशनल पार्क की ओर से भी इस विवादित मामले में बयान जारी किया गया है. नेशनल पार्क की ओर से इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की गई. नेशनल पार्क की ओर से कहा गया कि, जो हरकत इस युवक ने की है, वह नियमों का पूरी तरह से उल्लंघन है. नेशनल पार्क की ओर से आगे कहा गया कि, युवक की यह हरकत किलुआ के सांस्कृतिक महत्व की कम समझ को भी दर्शा रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










