
दुनिया का सबसे महंगा मॉडर्न आर्ट! हैरान कर देगी नीलामी की कीमत
AajTak
फेमस आर्टिस्ट गुस्ताव क्लिम्ट की पेंटिंग 'पोर्ट्रेट ऑफ एलिजाबेथ लेडेरर' न्यूयॉर्क में एक नीलामी में भारी कीमत पर नीलाम हुई है. नीलामी के साथ ही यह मॉडर्न आर्ट की सबसे महंगी पेंटिंग बन गई है. यह पेंटिंग नाजियों ने लूट ली थी और बाद में लेडरर के परिवार को वापस मिल गई थी.
ऑस्ट्रिया के फेमस पेंटर गुस्ताव क्लिम्ट (Gustav Klimt) की एक पेंटिंग रिकॉर्ड तोड़ 236.4 मिलियन डॉलर में बिकी है यानी 20 अरब 93 करोड़ 64 लाख से ज्यादा रुपये में. यह नीलामी में अब तक बिकने वाली दूसरी सबसे महंगी कलाकृति बन गई है. मॉडर्न आर्ट में नीलामी के जरिए बेची गई सबसे महंगी पेंटिंग का खिताब भी इसे मिल गया है.
पेंटिंग का नाम 'पोर्ट्रेट ऑफ एलिजाबेथ लेडेरर' है जो छह फुट ऊंची पेंटिंग है. क्लिम्ट ने 1914 से 1916 के बीच यह पेंटिंग बनाई थी. इसमें युवा उत्तराधिकारी एलिजाबेथ लेडेरर को एक चीनी चोगे में लिपटा दिखाया गया है. लेडेरर, क्लिम्ट की देखभाल करने वालों, उनका ख्याल रखने वालों की बेटी थीं.
मंगलवार रात न्यूयॉर्क में Sotheby's नीलामी एजेंसी के दौरान इस पेंटिंग के लिए छह बोली लगाने वालों ने 20 मिनट तक बोली लगाई. एजेंसी ने खरीदार की पहचान बताने से इनकार कर दिया.
एलिजाबेथ लेडरर की पेंटिंग नाजियों ने लूट ली थी और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान आग में लगभग नष्ट हो गई थी, लेकिन 1948 में इसे लेडेरर के भाई एरिख को वापस कर दिया गया. क्लिम्ट के दोस्त और आर्टिस्ट एगोन शीले ने एरिख पर आधारित कई पेंटिंग्स और ड्रॉइंग्स बनाई हैं. एलिजाबेथ लेडरर की पेंटिंग लंबे समय तक एरिख के पास रही और उन्होंने 1983 में इसे बेच दिया.
1985 में, यह पेंटिंग एस्ते लॉडर साम्राज्य के उत्तराधिकारी लियोनार्ड ए. लॉडर के प्राइवेट आर्ट कलेक्शन का हिस्सा बन गई. उन्होंने इसे अपने फिफ्थ एवेन्यू स्थित न्यूयॉर्क के घर में प्रदर्शित किया. लॉडर का जून में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.
लॉडर की कला सलाहकार एमिली ब्रॉन ने CNN से कहा कि यह पेंटिंग उनके संग्रह का 'नगीना' थी. उन्होंने कहा, 'वो घर पर जब भी होते, इसी पेंटिंग के पास रखी छोटी गोल टेबल पर बैठकर लंच करते थे.'

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








