
दिशा के बर्थडे को टाइगर श्रॉफ की मां ने बनाया खास, शेयर किया एक्ट्रेस का अनदेखा पहलू
AajTak
आयशा ने दिशा के साथ दो तस्वीरें साझा की है. पहली तस्वीर में दिशा गाय के बछड़े के साथ नजर आ रही हैं. इसमें एक्ट्रेस का भोलापन और जानवरों के प्रति उनका प्यार दिशा के चेहरे पर देखी जा सकती है. एक्ट्रेस बिना किसी मेकअप के बेहद प्यारी लग रही हैं.
एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज अपना 29वां बर्थडे मना रही हैं. इस ग्लैमरस एक्ट्रेस के बर्थडे को फैंस, दोस्तों और जानने वालों ने अपनी शुभकामनाओं से खास बनाया है. टाइगर श्रॉफ की मां आयेशा श्रॉफ ने भी दिशा के बर्थडे को स्पेशल बनाया है. आयशा ने इंस्टाग्राम पर दिशा के साथ फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया साथ ही बताया कि उन्हें दिशा में सबसे ज्यादा क्या पसंद है. आयशा ने दिशा के साथ दो तस्वीरें साझा की है. पहली तस्वीर में दिशा गाय के बछड़े के साथ नजर आ रही हैं. इसमें एक्ट्रेस का भोलापन और जानवरों के प्रति उनका प्यार दिशा के चेहरे पर देखी जा सकती है. एक्ट्रेस बिना किसी मेकअप के बेहद प्यारी लग रही हैं. दूसरी तस्वीर आयशा के साथ है जिसमें दोनों के बीच की शानदार बॉन्डिंग नजर आ रही है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












