
दिवाली पर घर के बाहर आकर फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, दी त्योहार की शुभकामनाएं
AajTak
अमिताभ बच्चन ने देशभर में अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दीपावली की बधाई दी है. छोटी दिवाली के मौके पर वो अपने फैंस से भी मिले थे, जिसकी एक झलक उन्होंने दिखाई है.
देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी इस खुशी के मौके पर अपने फैंस को बधाई दे रहे हैं. 'सदी के महानायक' अमिताभ बच्चन ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीट किया है, जिसमें वो अपने घर जलसा के बाहर, फैंस से मिलते भी नजर आए हैं.
अमिताभ बच्चन ने दी दिवाली की शुभकामनाएं
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. यहां वो अपने मस्तीभरे अंदाज से फैंस को इंप्रेस करते हैं. लेकिन दिवाली जैसे शुभ अवसर पर फैंस को बिग बी के ट्वीट का इंतजार रहता है. संडे के दिन पूरे देशभर में छोटी दिवाली का जश्न मनाया गया. इस खास मौके पर बिग बी अपने फैंस से मिले और उनका दिन सबसे खास बनाया.
उन्होंने इसका एक फोटो भी शेयर किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में फैंस उनके घर के बाहर नजर आए. वहीं बिग बी ने सिर पर एक कैप और जैकेट पहने उनका आभार व्यक्त किया. आज अमिताभ बच्चन ने अपने चाहने वालों के लिए दिवाली पर ट्वीट कर लिखा, 'दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं.'
केबीसी में इस तरह दिवाली मनाएंगे अमिताभ बच्चन
इस बार कौन बनेगा करोड़पति में दिवाली बहुत खास तरीके से मनाई जाएगी. शो में अमिताभ बच्चन को एंटरटेन करने कॉमेडी के दो धुरंधर सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक आएंगे. जहां सुनील, अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट बनकर, उन्हें हंसाएंगे. वहीं कृष्णा धर्मेंद्र बनकर सभी का मनोरंजन करेंगे.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










