दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों में तेज आंधी-तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका है. विशेष रूप से उत्तर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण गंगा तटीय पश्चिम बंगाल और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के लिए चेतावनी जारी की गई है.
दिल्ली-NCR में शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश का दौर अलसुबह भी जारी है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया. हालांकि बारिश की वजह से सुबह के वक्त ऑफिस आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली में गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहेगा. इसके साथ ही गरज के साथ बारिश और आंधी आने की भी संभावना जताई गई है.
आईएमडी ने कहा कि अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली में 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है. वहीं, गुरुवार को सफदरजंग स्थित दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था. वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था. सुबह 8:30 बजे हवा में नमी का स्तर 59 प्रतिशत था, जो शाम 5:30 बजे तक घटकर 43 प्रतिशत रह गया.
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों में तेज आंधी-तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका है. विशेष रूप से उत्तर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण गंगा तटीय पश्चिम बंगाल और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के लिए चेतावनी जारी की गई है.
ओडिशा में कंधमाल, कालाहांडी और रायगढ़ा जिलों में अगले दो घंटों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इन इलाकों में बिजली गिरने और भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन हवाओं से कच्चे मकानों, पेड़ों और फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. साथ ही, बिजली और संचार लाइनों के बाधित होने की आशंका है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे पक्के मकानों में शरण लें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें, और खुले में न निकलें. किसानों को कहा गया है कि वे खराब मौसम के कारण अपने कृषि कार्य रोक दें.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.